{"_id":"5f9efb2b8ebc3eefb87df9a9","slug":"60-anganwadi-centers-running-in-government-schools-will-become-play-schools-sonipat-news-rtk5810592129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में चल रहे 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे प्ले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में चल रहे 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे प्ले स्कूल
विज्ञापन
सोनीपत। जिलेभर में सरकारी स्कूलों में चल रहे 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही प्ले स्कूल में तबदील किया जाएगा। इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग ने फाइल सरकार को भेज दी है। मंजूर मिलते ही योजना पर काम शुरू हो जाएगा। प्ले स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच, झूले समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पहले चरण में सरकार के आदेश पर जिलेभर में उन साथ 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया जो सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग में चल रहे हैं। विभाग की ओर से उन आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में तब्दील करने के लिए सरकार के पास फाइल भेजी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के प्ले स्कूल बनने के बाद 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। प्ले स्कूलों में पाठ्यक्रम की सामग्री देने, पुस्तकें, कार्य पुस्तकें दी जाएंगी। इन स्कूल में बीए, बीएड, एमए या एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स) कर चुकी वर्करों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई करने के बाद सरकार को ट्रेनिंग के लिए लिखा गया है।
इन ब्लॉकों में खोले जाएंगे प्ले स्कूल
महिला बाल विकास विभाग ने सरकारी स्कूलों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की लिस्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। सोनीपत ग्रामीण 1 में 11, सोनीपत ग्रामीण 2 में 3, सोनीपत शहर में 2, राई में 13, गन्नौर खंड में 12, खरखौदा में 4, गोहाना में 7, मुंडलाना में चार व कथूरा खंड में 4 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदला जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 60 सरकारी स्कूलों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बनाया जाना है। इसके लिए सरकार को फाइल भेजी जा चुकी है। सरकार से मंजूरी होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- शांति जून, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग