फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6 arest

स्प्रिट से तैयार कर रहे थे नकली शराब, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
6 arest
गोदाम में नकली शराब बनाए जाने का भंडफोड़ करने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
गोहाना । सेक्टर-3 सोनीपत की अवैध हथियार निरोधक टीम ने गोहाना में शैटरिंग के गोदाम के अंदर स्प्रिट से नकली शराब तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तैयार शराब की 14 पेटियां, 144 लीटर स्प्रिट व अन्य सामान बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में दोे आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अन्य को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसआई आजाद सिंह की टीम बुधवार सुबह गोहाना में फव्वारा चौक के निकट गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गोहाना में महम रोड स्थित 132 केवी के सब स्टेशन के निकट शैटरिंग के गोदाम में पीछे की तरफ बने कमरे में गांव सरगथल निवासी शमशेर उर्फ श्यामा नकली शराब तैयार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। जब पुलिस गोदाम के कमरे में पहुंची तो वहां गांव सगरथल निवासी शमशेर, मोहित, दीपक व पवन, गांव कासंडा निवासी विजयपाल और पानीपत जिले में गांव बिहौली निवासी राजेश उर्फ राजू मिले। कमरे में शराब तैयार करने की सामग्री और तैयार शराब की पेटियां भी रखी मिली। पुलिस ने मौके से 14 पेटी देशी शराब बरामद की जिस पर जगाधरी नंबर-1 का मार्का लगा था। पानी की छोटी बोतल की 70 पेटी, 840 खाली बोतल, प्लास्टिक के कट्टे से 1150 ढक्कन, 70 गत्ता पेटी, 205 लेबल पेज भी बरामद किए। लेबल पेज पर जगाधरी नंबर-1 फॉर सेल इन हरियाणा लिखा है। पुलिस ने यहां से 31 पेज होलोग्राम जिन पर 3472 होलोग्राम चिपके थे, तीन प्लास्टिक की कैनों से 144 लीटर स्प्रिट, बोतलों पर सील लगाने वाली मशीन, चार प्लास्टिक टब भी बरामद किए। पुलिस पूछताछ में शमशेर ने बताया कि वह राजेश, मोहित, दीपक, पवन व विजयपाल के साथ स्प्रिट से शराब तैयार करता था और उस नकली शराब पर लेबल व होलोग्राम लगा कर बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब रखने और उसे तैयार करने के संबंध में परमिट पेश नहीं कर पाए। एएसआई आजाद की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने शमशेर सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां शमशेर उर्फ श्यामा व मोहित को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

---
एएसआई आजाद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी शराब तैयार करके कहां बेचते थे, इस बारे में जल्द पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, शहर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed