फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5808 dogs were sterilized, and 2874 cattle were impounded: DC

5808 कुत्तों का हुआ बधियाकरण, 2874 गोवंश पकड़े : डीसी

Tue, 16 Dec 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
5808 dogs were sterilized, and 2874 cattle were impounded: DC
फोटो 05: सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त सुशील सारवान व अन्य अधिकारी।
सोनीपत। नगर निगम और नगर परिषद की ओर से आवारा कुत्तों का बधियाकरण, टीकाकरण व डी वार्मिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है। 30 नवंबर तक सोनीपत और गोहाना में 5,808 कुत्तों का बधियाकरण व टीकाकरण किया जा चुके है। इसके अलावा 2,874 लावारिस गोवंशों को पकड़कर नंदीशाला और गोशाला में छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ आवारा कुत्तों से संबंधित मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की। उपायुक्त सुशील सारवान ने कुत्तों का बधियाकरण, टीकाकरण, डी वार्मिंग, शैल्टर होम जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम ने सोनीपत में 4,394 कुत्तों का बधियाकरण, टीकाकरण व डी वार्मिंग किया है। वहीं, 1,414 बेसहारा गाेवंशों को पकड़ कर गोशाला और नंदीशाला में पहुंचाया है। नगर निगम ने कुत्तों के लिए खाने की 20 जगह का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद की ओर से एस साल में 1,414 कुत्तों का बधियाकरण, टीकाकरण व डी वार्मिंग किया गया है। खाने की 50 जगहों का चयन किया गया है। 1,460 लावारिस गोवंशों को पकड़कर गोशाला या नंदीशाला में पहुंचाया गया है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, खेल परिसरों व अन्य स्थानों से कुत्तों का पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पकड़े गए कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण करने के बाद उनको शैल्टर होम में रखना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवारा कुत्तों का बधियाकरण व टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान नगराधीश डाॅ. अनमोल, सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल सिंह, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed