फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   55 buses sent to Palwal and Faridbar, passengers had to face problems

Sonipat News: पलवल और फरीदाबार भेजी 55 बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Tue, 21 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
55 buses sent to Palwal and Faridbar, passengers had to face problems
फोटो 48- सोनीपत के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। सोनीपत बस डिपो से पलवल व फरीदाबाद भेजी गई 55 बसों के कारण बस अड्डे पर बसों की कमी बनी रही। इसका खामियाजा विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। शिमला, खानपुर सहित दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद सोनीपत बस अड्डे से 35 बसें पलवल के लिए रवाना की गई थी। दोपहर बाद फरीदाबाद के लिए भी 20 बसें मांगी गई। रविवार को सोनीपत बस डिपो से पलवल व फरीदाबाद के लिए 55 बसें भेज दी गई। इससे बस अड्डे पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को भारी भीड़ के बीच सफर करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

बीएस-6 मानक की बसें कम होने से लंबे रूटों पर बढ़ी परेशानी
दिल्ली में बीएस-4 मानक की बसों के प्रवेश पर पाबंदी है। ऐसे में मुख्यालय की तरफ से पलवल के लिए बीएस-6 मानक की बसें मांगी गई थी। बीएस-6 मानक की अधिकतर बसों के भेजे जाने के बाद सोमवार को दिल्ली और वाया दिल्ली होते चंडीगढ़ सहित अन्य लंबे रूटों पर जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित रही। बस डिपो में बीएस-6 मानक की 45 बसें ही हैं। बीएस-4 मानक की बसों को केएमपी के रास्ते फरीदाबाद भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यालय की तरफ से पलवल व फरीदाबाद बसें भेजने के निर्देश मिले थे। जिनका पालन करते हुए पलवल के लिए 35 व फरीदाबाद के लिए 20 बसें भेजी गई थी। इस कारण कुछ रूटों पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा देने का प्रयास किया गया है।
राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत

फोटो 48- सोनीपत के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 48- सोनीपत के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed