फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रोहतक में 27 जनवरी को होगा राज्य स्तरीय आर्य महासम्मेलन

रोहतक में 27 जनवरी को होगा राज्य स्तरीय आर्य महासम्मेलन

Thu, 10 Jan 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में 27 जनवरी को होगा राज्य स्तरीय आर्य महासम्मेलन
रोहतक में 27 को होगा राज्य स्तरीय आर्य महासम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के अनाज मंडी में बुधवार को बैठक हुई। आर्य सभा प्रधान मा. रामपाल ने बताया कि आचार्य बलदेव की स्मृति में राज्य स्तरीय आर्य महा सम्मेलन मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका आयोजन 27 जनवरी को रोहतक स्थित दयानंद मठ में किया जाएगा। सम्मेलन में वैदिक विद्वान, उच्च कोटि के भजन गायक सहित राजनीति के क्षेत्र से भी लोग हिस्सा लेेंगे। कार्यक्रम को लेकर खरखौदा ब्लाक के पदाधिकारियों को भी उन्होंने जिम्मेदारी सौंपी। आर्य सभा प्रधान मा. रामपाल ने कहा कि आचार्य बलदेव की गो-भक्ति को देखते हुए उन्हें आज के युग का श्रीकृष्ण कहा जाए तो यह कम नहीं होगा। उन्होंने अपने बेहतर मार्गदर्शन से सैकड़ों ब्रह्मचारी तैयार किए हैं जिन्होंने देश व विदेश में वेद प्रचार अभियान चला रखे हैं। उन्होंने पूरा जीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए आर्य समाज का कार्य करने पर बीता दिया। इस दौरान ब्लाक समिति चेयरमैन राजबीर दहिया, मंडी प्रधान नरेश दहिया, प्रीतम खोखर, कांशीराम, रमेश, दिलावर, राजेंद्र, पूर्व पार्षद चांद, राजेंद्र दहिया, वेद प्रकाश रोहणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed