फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   500 bedded ICU wards to be set up in five state medical colleges of the state

प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे 500 बेड के आईसीयू वार्ड

Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
500 bedded ICU wards to be set up in five state medical colleges of the state
प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही 500 बेड के आईसीयू वार्ड बनेंगे। हर मेडिकल कॉलेज में 100-100 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार ने आईसीयू वार्ड बनाने के लिए यह कवायद शुरू की है। इसके लिए सरकार ने तकनीकी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग मेन पावर व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रपोजल मांगा है।
विज्ञापन

प्रदेश में कुल 12 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से सात प्राइवेट और करनाल, खानपुर कलां, नूंह समेत पांच जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेज हैं। हालांकि सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए हर मेडिकल कॉलेज में आईसीयू वार्ड बनाए गए हैं। अकेले खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में 40 बेड का आईसीयू वार्ड है। अब इन मेडिकल कॉलेजों में सभी कोरोना से पीड़ित मरीजों को दाखिल किया हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से यह आईसीयू वार्ड बहुत कम पड़ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को दाखिल होने की जगह भी नहीं मिल रही है। अब भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के पांचों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के आईसीयू वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने विभाग से प्रपोजल भी मांग लिया है, ताकि जल्द इनकी शुरुआत की जाए सके और इनमें मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश के सभी पांचों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के आईसीयू वार्ड बनाने की कवायद शुरू की है। सरकार ने मेन पावर व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रपोजल मांगा है। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में पहुंचे सीएम ने बैठक के दौरान भी इसकी चर्चा की है। जल्द वार्ड स्थापित करने पर कार्य शुरू होगा। डॉ. सर्वेश कुमार, ज्वाइंट डायरेक्टर, तकनीकी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed