फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   45.5 degrees saw power cuts for hours

Sonipat News: 45.5 डिग्री में लगे घंटों के बिजली कट

Mon, 27 May 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
45.5 degrees saw power cuts for hours
सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रसेन भवन में बैठक के बाद उपस्थित क्षेत्रवासी व निगम पार्षद अतुल ज
सोनीपत। एक तरफ लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं, दूसरी तरफ बिजली के अघोषित कट उनकी बेचैनी को और बढ़ा रहे हैं। दिन-रात लग रहे अघोषित कट लोगों का चैन छीन रहे हैं। बिजली के अघोषित कटों के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक अघोषित कट लग रहे हैं। इसकी वजह से शहरी इलाकों में पानी की किल्लत गहराने लगी है। रोजाना 5 से 7 घंटे बिजली कट लग रहे हैं। फाल्ट होने पर कटौती और बढ़ रही है। बिजली निगम के शिकायत केंद्र में रोजाना बिजली कट से संबंधित 650 शिकायत दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में 1.30 करोड़ यूनिट से बिजली की आपूर्ति हो रही है। बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही लाइन लॉस भी बढ़ा है। इससे कई घंटे तक बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। लगातार पड़ रही गर्मी के चलते बिजली के अघोषित कट और कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इसकी वजह से एयर कंडीशनर (एसी) और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। बार-बार फ्लक्चुएशन (अस्थिरता) के कारण उपकरण खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। बिजली अधिकारियों का कहना है कि वोल्टेज कम होने की समस्या किसी ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग के चलते हो सकती हैं।
विज्ञापन

उत्पादन पर भी असर पड़ने लगा असर
गर्मी की वजह से बिजली की खपत एकाएक बढ़ गई है। बिजली किल्लत की वजह से औद्योगिक क्षेत्र कुंडली, राई, बड़ी व सोनीपत में उत्पादन पर भी असर पड़ने लगा है। यहां भी बिजली के अघोषित कट की वजह से उद्योगपतियों को अपने उद्योग चलाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई परेशानी न हो, इसलिए बिजली निगम की ओर से शिकायतों के निपटाने के लिए लाइनों की मरम्मत का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व पानी आपूर्ति की समस्या से परेशान लोग कल करेंगे प्रदर्शन
गुड़ मंडी क्षेत्र में करीब 15 दिन से बिजली व पेयजल आपूर्ति की समस्या गहराई हुई है। इससे परेशान क्षेत्र के लोगों ने रविवार शाम गुड़ मंडी स्थित अग्रसेन भवन में बैठक की। उन्होंने बताया कि बिजली निगम की ओर से समय पर बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही। ओवरलोडिंग की वजह से क्षेत्र के लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने की वजह से कॉलोनियों में पानी आपूर्ति नहीं हो रही। सबसे ज्यादा समस्या वार्ड नंबर 15,16,17 में बनी हुई है।
वार्ड नंबर 15 के निगम पार्षद अतुल जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडी क्षेत्र के लोग मंगलवार सुबह एकत्रित होकर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वह अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगे। इसके बाद क्षेत्रवासी नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करेंगे। दोनों अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। इस दौरान आढ़ती संजय वर्मा, जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, मिशन चौक मार्केट प्रधान रामनारायण गोयल, मंडी के प्रधान अजय गोयल, संदीप गोयल, मुकेश मित्तल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



भीषण गर्मी होने के चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते है। जिसकी वजह से बिजली के अघोषित कट लगते हैं। इस समस्या को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed