सोनीपत। आयुष विभाग व खेल विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खंडस्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोनीपत खंड स्तरीय प्रतियोगिता एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराई गई। इसमें 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष, 28 से 40 वर्ष, 40 से 60 वर्ष व 60 वर्ष से ऊपर के 454 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह ने बताया कि 8 जून को एसएम हिंदू स्कूल परिसर में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें खंडस्तर पर सभी ब्लॉक से 6 आयु वर्ग श्रेणी के प्रथम तीन विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे। जिला स्तर पर प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी में प्रथम तीन प्रतिभागियों को 15 जून को करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।