फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   42 salts reached Ayush department, patients will get facility

Sonipat News: आयुष विभाग के पास पहुंचे 42 साल्ट, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Thu, 03 Oct 2024 07:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Oct 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
42 salts reached Ayush department, patients will get facility
फोटो 10- सोनीपत के गोहाना स्थित नागरिक अस्पताल में रखीं दवाएं। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल के आयुष विभाग में मुख्यालय की ओर से दवाओं का स्टॉक भेज दिया गया है। अब मरीजों को दवाओं की कमी नहीं खलेगी। विभाग में अब जरूरत के अनुसार 80 से अधिक साल्ट उपलब्ध हैं। वहीं, मौजूदा समय में आयुष विभाग की 50 से 60 ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर बने आयुष विभाग से क्षेत्र के मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करवाने के लिए प्रतिदिन करीब 50 से 60 ओपीडी हो रही हैं। इन मरीजों में वायु रोग, मधुमेह, चर्म रोग, रक्तचाप, श्वास संबंधी रोग व बुखार आदि बीमारियों के मरीज शामिल हैं। मौजूदा समय में खांसी, जुकाम व सर्दी से ग्रस्त मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। ऐसे में मुख्यालय से विभाग को खांसी की दवा, च्यवनप्राश व अन्य बीमारियों संबंधी दवाएं भेजी गई हैं। यह सर्दी के समय मरीजों की आवश्यकता अनुसार पर्याप्त होंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि आयुष विभाग में पहले दवाओं के कम होने ओपीडी में मरीजों की संख्या पर असर पड़ रहा था। दवाएं खत्म होने पर मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर पर निर्भर रहना पड़ रहा था। अब दवाओं का स्टॉक मिलने के बाद मरीजों का इलाज सुविधाजनक हो सकेगा। आने वाले दिनों में आयुष विभाग की ओपीडी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष विभाग के पास अब दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ओपीडी भी बढ़ रही हैं। अस्पताल में मरीजों की ओपीडी के अलावा थेरेपी व योगा की कक्षा भी लगाई जा रही है। मुख्यालय की ओर से 42 प्रकार की दवाओं का स्टॉक भेजा गया है। अब 80 से अधिक साल्ट उपलब्ध है।
- डॉ. विनोद कुमार, वरिष्ठ आयुष चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed