{"_id":"5bf5b7d4bdec22696e0e6135","slug":"41542830036-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की युवा संसद में ज्वलंत मुद्दों पर जमकर हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की युवा संसद में ज्वलंत मुद्दों पर जमकर हुई बहस
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
विवि की युवा संसद में ज्वलंत मुद्दों पर जमकर हुई बहस
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में आयोजित 15वीं युवा संसद में छात्राओं ने ज्वलंत मुद्दों पर बहस हुई। युवा संसद में 56 छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के मौजूदा नेताओं व मंत्रियों के अलावा विपक्षी नेता की भूमिका निभाई।
बुधवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में ज्वलंत मुद्दे जैसे मुद्रास्फीति की दर, बढ़ती ईंधन की कीमत, नागरिकता का राष्ट्रीय रजिस्टर, भूमि अधिग्रहण, अमृतसर ट्रेन दुर्घटना, मी टू आंदोलन, अमृतसर आतंकवादी हमले पर जोरदार बहस, विवादित आर्थिक अपराधियों कोड 2018 विधेयक, शिक्षा संस्थान विनियम 2018 विधेयक भी इस संसद में पारित किए गए। युवा संसद में परफॉरमेंस के आधार पर पहला स्थान वित्त मंत्री बनी राशि को मिला, जबकि दूसरे स्थान पर संसद सदस्य बनी पूजा रानी और तीसरे स्थान गृह मामले की मंत्री बनी ज्योति को मिला। वहीं संसद में अध्यक्ष छात्रा अलीशा, उप सभापति मीनाक्षी, मार्शल साक्षी, काजल, ट्रेजरी बेंच में महासचिव रश्मी, ट्रेजरी स्टाफ आंचल, मुस्कान, प्रीती श्रावत, सोनिया, शिक्षा मंत्री पूनम, रेलवे मंत्री नेहा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हिमानी, प्रधानमंत्री पलक, जल संसाधन मंत्री सोमल, महिला एवं बाल विकास मंत्री मीनाल, रक्षा मंत्री विजेता मलिक, गृह मामले की मंत्री ज्योति, ओथ (संस्कृत) अन्नू, संसद सदस्य पूजा रानी, कानून और न्याय मंत्री हिमांशी, संसदीय मामलों के मंत्री काजल, वस्त्र मंत्री मुस्कान, श्रम और रोजगार मंत्री खुशबू, ओथ (हिंदी) स्वेता, नागरिक उड्डयन मंत्री सब्रॉन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री साक्षी, शहरी विकास मंत्री रचना, वित्तमंत्री राशि, अनंत मामलों की मंत्री काजल, संसद सदस्य प्राची, मोनिका, विपक्षी नेताओं की भूमिका स्वराज कौर, अंशुल मलिक, उप नेता भागवत दयाल से सांता सेलवाल, संसद सदस्य ललिता शर्मा, देवदर्शन प्रिया, अनु सैनी, प्रियंशी चौधरी, हर्षित सिंह पिंकी सिंधु, स्वाति, निष्मा, भरत कुमार भारती त्यागी, महेश्वरी देवी से राखी, आशुतोष चौहान से रंजना, निधि, आरजू, अंचल, अपूर्व सुनीता शामिल रही। विदेशी प्रतिनिधियों में पूजा, अफसाना, मोनिका, दबाएं से उसीन, मीणा, अन्य कर्मचारी में निधि शर्मा शामिल रहे। संसद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत लोकसभा से सांसद रमेश कौशिक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद विवि को प्रदान की जाएगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने की। समन्वयक प्रो. विजय नेहरा और संयोजक डॉ. अशोक वर्मा रहे। जज की भूमिका जादवपुर यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल के डॉ. रजत, दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रो. रेखा सक्सेना और सांसद रमेश कौशिक ने निभाई। मंच संचालन डॉ. श्रीलेखा चौबे ने किया।