{"_id":"5bccd5babdec2269ad7534c7","slug":"41540150714-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिकों ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, सुरक्षा दल का गठन कर 24 घंटे गश्त कराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी मालिकों ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, सुरक्षा दल का गठन कर 24 घंटे गश्त कराई शुरू
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में अब फैक्टरी मालिकों ने सुरक्षा की कमान स्वयं संभाल ली है। सुरक्षा के लिए दल का गठन किया गया है। अब सुरक्षा को तैयार किया गया दल औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे पहरा देगा। साथ ही रात को ठीकरी पहरे के लिए दल को एक वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की वारदात बढ़ती जा रही है। ऐसे में कुंडली के उद्योगपतियों ने सुरक्षा को लेकर खुद ही पहल की है। उन्होंने इसके लिए सुरक्षा दल तैयार किया है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मी शामिल किए गए हैं। रात को गश्त के लिए उन्हें वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। यह दल कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण पर भी निगाह रखेगा। सुरक्षा दल के सदस्य चोरी व लूट की वारदात रोकने के साथ ही रात को आगजनी होने पर इसकी सूचना भी देंगे। साथ ही रात को किसी के साथ हादसा होने पर उसे मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराएंगे।
आज निकाला जाएगा पैदल मार्च
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा दल के सदस्य व कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन से जुड़े उद्योगपति 22 अक्तबर सुबह 11 से 3 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा का बिगुल बजाएंगे। लोगों व कर्मियों के इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन से सुरक्षा का जिम्मा खुद उठाया है। इसके लिए सुरक्षा दल का गठन किया गया है। उनका उद्देश्य कुंडली एरिया के उद्योगपतियों व कर्मियों को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल देना है।
सुभाष गुप्ता, प्रधान, कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन।