फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   400 Gurujis from across the state will take training in creative education at IIT Gandhinagar.

Sonipat News: प्रदेश भर से 400 गुरुजी आईआईटी गांधीनगर में लेंगे रचनात्मक शिक्षा का प्रशिक्षण

Sun, 02 Jun 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
400 Gurujis from across the state will take training in creative education at IIT Gandhinagar.
फोटो 10- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत शिक्षा विभाग अब प्रदेश भर से 400 शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षा का प्रशिक्षण दिलवाएगा। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रत्येक जिले से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित विषय पढ़ाने वाले अध्यापकों की सूची मांगी है। प्रदेश भर से चारों विषयों के 100-100 शिक्षकों का चयन कर आईआईटी गांधीनगर में आयोजित कार्यशाला में रचनात्मक शिक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह पढ़ाने के नए तरीके सीखकर विद्यार्थियों को बेहतर ज्ञान दे सकें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की रूचि विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित जैसे मुश्किल विषयों को विद्यार्थियों के लिए सरल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने अब इन विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलवाने का निर्णय लिया है। आईआईटी गांधीनगर में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यापकों को संबंधित विषय की रचानात्मक तरीके से शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला के लिए खर्च निदेशालय की तरफ से वहन किया जाएगा। कार्यशाला में प्रयुक्त सभी सामग्री आईआईटी गांधीनगर में ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चयनित शिक्षकों में प्रत्येक जिले के जिला विज्ञान विशेषज्ञ व जिला गणित विशेषज्ञ को शामिल किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सोनीपत से 20 शिक्षकों का किया जाएगा चयन

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को 5 जून तक जिलों से शिक्षकों का चयन करके सूची ई-मेल के माध्यम से मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। सोनीपत जिले से चारों विषयों के पांच-पांच अध्यापकों का चयन किया जाना है। कार्यशाला से लौटकर यह अध्यापक जिले में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे और अन्य अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान समूह के साथ जिला विज्ञान विशेषज्ञ और रसायन विज्ञान व गणित के समूह के साथ जिला गणित विशेषज्ञ को पर्यवेक्षक का कार्य दिया जाएगा।


किस जिले से कितने अध्यापकों का किया जाना है चयन
जिला भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान जीव विज्ञान गणित
अंबाला 04 04 04 04
भिवानी 05 05 05 05
चरखी दादरी 04 04 04 04
फरीदाबाद 04 04 04 04
फतेहाबाद 04 04 04 04
गुरुग्राम 04 04 04 04
हिसार 05 05 05 05
झज्जर 04 04 04 04
जींद 05 05 05 05
कैथल 04 04 04 04
करनाल 05 05 05 05
कुरुक्षेत्र 05 05 05 05
महेंद्रगढ़ 05 05 05 05
मेवात 05 05 05 05
पलवल 04 04 04 04
पंचकूला 05 05 05 05
पानीपत 04 04 04 04
रेवाड़ी 04 04 04 04
रोहतक 05 05 05 05
सिरसा 05 05 05 05
सोनीपत 05 05 05 05
यमुनानगर 05 05 05 05
कुल 100 100 100 100
वर्जन
आईआईटी गांधीनगर में पांच दिवसीय कार्यशाला में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश भर से जाने वाले 400 शिक्षकों में जिले के 20 शिक्षक शामिल रहेंगे। कार्यशाला में बेहतर ढंग से पढ़ाई करवाने के तरीके बताए जाएंगे। वहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक जिले में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे और अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इससे विषय को विद्यार्थियों के लिए आसान बनाया जा सकेगा।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed