फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   4 years in prison for the solicitation of bribes to hav

रिश्वत मांगने वाले हवलदार को 4 साल कैद

Sat, 06 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
 रिश्वत मांगने के आरोपी एक हवलदार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप कौर की अदालत ने दोषी ठहराते चार साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


गांव पुगथला निवासी ओमवीर ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि गांव खुबडू स्थित पुलिस चौकी में कार्यरत हवलदार जगबीर उसके भाई को अवैध शस्त्र अधिनियम में फंसाने की धमकी देते हुए रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने बताया कि उसका भाई नरेंद्र पहले भी तमंचे सहित पकड़ा गया था। उसने बताया कि जगबीर ने उससे पहले 20 हजार और बाद में 10 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


 हालांकि बाद में छह हजार देने की बात पक्की हो गई। शिकायत के बाद तत्कालीन विजिलेंस थाना प्रभारी महेंद्र ने मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद तत्कालीन नगराधीश सोनीपत रामकुमार बेनीवाल, नायब तहसीलदार नरेंद्र दलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर विजिलेंस थाना प्रभारी महेंद्र, राजपाल, धर्मबीर, कटार सिंह, दरियाव सिंह की टीम का गठन किया गया था। टीम ने 12 सितंबर, 2011 को गांव पुगथला के बस स्टैंड पर हवलदार जगबीर को ओमवीर से रिश्वत लेते काबू किया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed