फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   36 decorative lights will be installed on Railway Road at a cost of Rs 40 lakh.

Sonipat News: रेलवे रोड पर 40 लाख से लगाई जाएंगी 36 डेकोरेटिव लाइटें

Wed, 12 Nov 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
36 decorative lights will be installed on Railway Road at a cost of Rs 40 lakh.
फोटो 17: सोनीपत में रेलवे रोड पर लगी पुरानी लाइटों के स्थान पर नगर निगम की ओर से लगाई जाएगी डेक - फोटो : ramban news
सोनीपत। रेलवे रोड जल्द ही डेकोरेटिव एलईडी लाइटों से जगमग होगा। नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन से गीता भवन तक 36 डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से 40 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर के लोगों को आकर्षित करने के लिए नगर निगम की ओर से फैंसी डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद की ओर से हाल ही में गोहाना शहर में डेकोरेटिव लाइटें लगाई गई हैं। गोहाना की तर्ज पर मेयर राजीव जैन ने सोनीपत शहर के अंदर डेकोरेटिव लाइट लगाने का निर्णय लिया है। शुरुआत में नगर निगम ने इन लाइटों को लगाने के लिए रेलवे रोड का चयन किया है।
विज्ञापन

8 मीटर का होगा पोल, 90 वाट की लगाई जाएंगी लाइटें

रेलवे रोड पर सुंदरीकरण के लिए यहां पर पहले से लगी पुरानी एलईडी लाइटें व पोल हटाए जाएंगे। उसके बाद वहां पर 8 मीटर का बेहतरीन पोल बनाया गया। साथ ही प्रत्येक पोल पर 90 वाट एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। यह लाइटें बहुत आकर्षक व डिजाइनदार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मार्गों को आकर्षक बनाने की योजना है। शुरुआत में रेलवे रोड पर 36 डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। ये लाइटें बहुत आकर्षक व डिजाइनदार हैं। लोगों से अपील है कि निगम की ओर से करवाए जा रहे कार्याें व सामान का रखरखाव करें और अपने शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करें। -राजीव जैन, मेयर, नगर निगम।




रेलवे रोड पर 36 डेकोरेटिव लाइटें लगाने के लिए 40 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही पुरानी लाइटें हटाई जाएंगी। उसके बाद तार डालकर नई आकर्षक लाइटें लगाने का काम किया जाएगा। -अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed