{"_id":"61142a218ebc3e7d28306f8f","slug":"35-thousand-rupees-taken-in-the-name-of-conducting-fetal-sex-test-arrested-sonipat-news-rtk620697689","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर लिए 35 हजार रुपये, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर लिए 35 हजार रुपये, गिरफ्तार
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर 35 हजार रुपये लेते एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को पकड़कर मामले की सूचना सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उप सिविल सर्जन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग को यूपी में भ्रूण लिंग जांच होने की सूचना मिली थी। जिसमें कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा के नेतृत्व में डॉ. अनविता कौशिक व डॉ. सुभाष गहलावत टीम बनाई। डिकॉय महिला ने भ्रूण लिंग जांच के लिए खरखौदा के रहने वाले सुनील कुमार से संपर्क किया। जिस पर भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद सुनील ने डिकॉय महिला को जिला नागरिक अस्पताल के पास रुपये लेकर बुलाया। सुनील द्वारा बताए गए स्थान पर महिला 35 हजार रुपये लेकर पहुंची और उसे रुपये दे दिए। इस दौरान उसने भ्रूण जांच कराने के लिए शुक्रवार का समय दिया। इस पर पीछे से स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी सुनील को पकड़ लिया और सेक्टर-27 थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुनील को पकड़ किया और उससे 35 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ पहले भी वर्ष 2019 में यूपी के बिजनौर में पीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसको लेकर वहां की कोर्ट में केस चल रहा है। अब आरोपी सुनील भ्रूण लिंग जांच कराने की तैयारी में था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।