{"_id":"687d467824006c4aa208b40f","slug":"35-complaints-related-to-property-id-were-resolved-in-the-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139632-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में प्रॉपर्टी आईडी की 35 शिकायतों का कराया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में प्रॉपर्टी आईडी की 35 शिकायतों का कराया समाधान
विज्ञापन
फोटो 42- सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में शिविर के दौरान प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी त्रुटियां ठीक
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में रविवार को प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी त्रुटियां दूर करने के लिए समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में 35 प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों का समाधान किया गया।
क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि शहर के दुकानदारों व नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब यह शिविर रविवार को भी लगाया जा रहा है। पहले इसे शनिवार को लगाने की तैयारी थी लेकिन व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के आग्रह पर रविवार को शिविर लगाने का निर्णय लिया है।
रविवार को बाजार व अन्य कार्यालय बंद रहते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों की प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि है, वह शिविर में सोमवार व मंगलवार के अलावा रविवार को भी अपने संबंधित दस्तावेजों के साथ पहुंचकर समाधान करवाएं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां ज्यादा होने के कारण नागरिकों में रोष है। आरोप है कि सर्वे एजेंसी ने अपने कार्य में कोताही बरती है। नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराने के लिए निगम कार्यालय के धक्के खाते घूम रहे हैं लेकिन उनकी सुध लेने को कोई भी तैयार नहीं है।