{"_id":"644ec9ce9f64288396046496","slug":"32-teams-came-out-to-catch-electricity-theft-cut-73-connections-fined-1825-lakhs-sonipat-news-c-17-1-139110-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली चोरी पकड़ने उतरीं 32 टीमों ने 73 कनेक्शन काटे, 18.25 लाख जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली चोरी पकड़ने उतरीं 32 टीमों ने 73 कनेक्शन काटे, 18.25 लाख जुर्माना लगाया
Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25. गढ़ी ब्राह्मणान में सरकारी स्कूल के पास बिजली कनेक्शन काटते कर्मचारी।
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कर दी गी है। एक सप्ताह बाद दूसरी बार बिजली निगम की ओर से चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 32 टीमों ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर छापा मार कार्रवाई की। शनिवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चलाए गए अभियान के तहत बिजली के 73 कनेक्शन काटे गए। इस दौरान उपभोक्ताओं पर 18.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता ने सभी कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता को निर्देश दिए हैं। गर्मी के दौरान बिजली चोरी बढ़ने के कारण लोड बढ़ने शुरू हो जाता है, जिसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट लगने शुरू हो जाते हैं। शनिवार रात 11 बजे अभियान शुरू करते ही बिजली अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जीआर तंवर टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहे। उनका कहना था कि गर्मी में बिजली का लोड बढ़ गया था। खपत बढ़ने के साथ लाइन लॉस काफी अधिक हो रहा था। रविवार सुबह 5 बजे तक चली कार्रवाई में 73 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी करने वालों के सबूत जुटाए गए। अगर जल्द ही जुर्माना नहीं भरा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
वर्जन
बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत