फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निरंकारी समागम को लेकर डीसी ने ली अफसरों की मीटिंग, प्रभारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए

निरंकारी समागम को लेकर डीसी ने ली अफसरों की मीटिंग, प्रभारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए

Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी समागम को लेकर डीसी ने ली अफसरों की मीटिंग, प्रभारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए
निरंकारी समागम को लेकर डीसी ने ली अफसरों की मीटिंग, प्रभारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल हाईवे पर गन्नौर-समालखा स्थित निरंकारी भवन में 71वें निरंकारी समागम का आयोजन किया जाएगा। यह वार्षिक समागम कार्यक्रम 24 से 26 नवंबर तक चलेगा। आयोजन को लेकर बुधवार को डीसी विनय सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीसी विनय सिंह ने निरंकारी समागम के सफल आयोजन के लिए प्रभारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। एसडीएम समालखा गौरव कुमार प्रभारी रहेंगे। इसके अलावा सभी व्यवस्थाओं के सही संचालन के लिए जिले से 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को समागम आयोजन के पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता करने के निर्देश दिए व प्रभारी से तालमेल बनाए रखने की भी हिदायत दी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध करेगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समागम स्थल पर चिकित्सा व सफाई से संबंधित सभी तैयारियां पुख्ता हो ताकि किसी कोई परेशानी ना हो और स्वच्छता बनी रहे। इस दौरान एडीसी जयबीर आर्य, एसडीएम सुरेंद्र पाल, एसडीएम समालखा गौरव कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विकास रंगा, सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed