{"_id":"5bf460aebdec22698a471a50","slug":"31542742190-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ 12 हजार विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ 12 हजार विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
12 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गेटवे स्कूल में परमवीर वंदना के तहत एक अनोखे कार्यक्रम वॉयस ऑफ यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के करीब 150 स्कूलों से आए करीब 12 हजार छात्रों ने एक साथ एक ही स्थान पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाने के साथ ही देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भारतीय सेना के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जीडी बख्शी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों में न केवल देशभक्ति का जज्बा पैदा किया, बल्कि पाकिस्तान को भी खरी-खरी सुनाईं।
मंगलवार को अयोजित हुए समारोह में सैकड़ों छात्रों ने एकल रूप एवं सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों, अध्यापकों एवं स्कूलों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। भारतीय सेना में रह कर अपने शौर्य से प्रभावित करने वाले सोनीपत के छह परिवारों को भी वीर सैनिक शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जीडी बख्शी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी मौजूद रहे।
पाक के 93 हजार सैनिकों को किया था कैद : बख्शी
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जीडी बख्शी ने कहा कि वर्ष 1971 में उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी के तौर पर कमीशन लिया था और कमीशन लेने के एक महीना पहले ही माता-पिता का आशीर्वाद लेने मात्र का वक्त देकर उन्हें युद्ध के मैदान के लिए रवाना कर दिया गया था। यहां कुछ साथी शहीद हुए और उन्हें पहले वेतन की बजाय पेंशन ही मिली। कुछ के हाथ कट गए। हमने सहारा नहीं मांगा और शान से चले। हमारी पीढ़ी ने 13 दिन के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। 93 हजार कैदियों को ट्रेनों के डिब्बों में भरकर प्रिजनर ऑफ वॉर के मैदान में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
वीरों के परिवारों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में वीरों के परिवारों को सम्मानित किया गया। उनमें कैप्टन रामफल सिंह, मुकेश कुमार, नायक मुंशी राम, हवलदार राजेश, सिपाही धर्मपाल दहिया, सिपाही जयपाल शामिल रहे। कार्यक्रम में छोटूराम विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र अनायत, क्षेत्र प्रचारक बनवीर, प्रांत प्रचारक पवन जिंदल, प्रदेश संयोजक राकेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक राजीव गुप्ता, नीरज शर्मा, श्रीभगवान गुप्ता, अशोक गर्ग, आशीष आर्य, दिलबाग सिंह खत्री, डा. महेश गुप्ता, मोहनलाल बडौली, पवन गुप्ता, डा.अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।