फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्टेट कुश्ती में हिसार व जींद की महिला पहलवानों ने दिखाया जलवा, लॉन टेनिस में रोहतक व पंचकुला विजेता

स्टेट कुश्ती में हिसार व जींद की महिला पहलवानों ने दिखाया जलवा, लॉन टेनिस में रोहतक व पंचकुला विजेता

Wed, 21 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
स्टेट कुश्ती में हिसार व जींद की महिला पहलवानों ने दिखाया जलवा, लॉन टेनिस में रोहतक व पंचकुला विजेता
स्टेट कुश्ती में हिसार व जींद की महिला पहलवानों ने दिखाया जलवा, लॉन टेनिस में रोहतक व पंचकुला विजेता
विज्ञापन

-गीतांजली स्कूल, बड़वासनी में स्टेट स्कूल गर्ल्स कुश्ती चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित गीतांजलि स्कूल में 53 वीं राज्य स्कूल गर्ल्स कुश्ती चैंपियनशिप संपन्न हुई। वहीं सीआरजैड स्कूल में बॉस्केटबॉल व ऋषिकुल विद्यापीठ में लॉन टेनिस के मुकाबले दूसरे दिन भी जारी रहे। प्रतियोगिता के दौरान करीब 1000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। लॉन टेनिस गर्ल्स में रोहतक व पंचकुला के खिलाड़ी विजेता बने। कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान हिसार व जींद की महिला पहलवानों ने बेहतरीन किया।
अंडर-19 आयु वर्ग के 50 किलो में करनाल की संजू देवी ने प्रथम व हिसार की कुसुम ने द्वितीय, 53 किलो में जींद की संगीता ने प्रथम व हिसार की अनुराधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलो में सोनीपत की अंजू पहले व जींद की मोहित दूसरे स्थान पर रही। 57 किलो में जींद की पूजा को पहला व भिवानी की रविना को दूसरा स्थान मिला। 59 किलो भार वर्ग में झज्जर की कोमल पहले व चरखी दादरी की दीपिका दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-17 के 40 किलो में हिसार की ममता पहले व झज्जर की शीतल दूसरे स्थान पर रही, जबकि 43 किलो में हिसार की स्वीटी को पहला व सोनीपत की मंजू को दूसरा स्थान मिला। 46 किलो में हिसार की नीलम पहले व सोनीपत की हन्नी दूसरे, 49 किलो में रोहतक की सविता मलिक पहले व पानीपत की संजू दूसरे स्थान पर रही। 53 किलो में जींद की निशु प्रथम व रोहतक की सीतो द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा ने कहा कि 64 वीं राष्ट्रीय स्कूल गर्ल्स चैंपियनशिप का आयोजन भी इसी स्कूल में 5 से 9 दिसंबर तक किया जाएगा। अंत में अंतर्राष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा व संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र सूरा ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक मेहर सिंह आर्य, नर्सिंग की प्राचार्या राजकुमारी रंजीता देवी, विद्यालय की प्राचार्या शर्मिला, पैरामेडिकल के प्राचार्य डा.परवेज आलम, रूना दास, डा. प्रशांत कौशिक, तिहाड़ मलिक के प्राचार्य देवेंद्र मलिक, प्राचार्या सुजाता खत्री, एईओ सेवाराम, एइइओ जगबीर मलिक, बबीता मलिक, जगमोहन, प्रोमिला, हितेश, सोनू, अनिल आदि मौजूद रहे।
लॉन टेनिस गर्ल्स में रोहतक व पंचकुला जीते
ऋषिकुल विद्यापीठ में चल रही लॉन टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-17 के गर्ल्स वर्ग में फाइनल मुकाबले में रोहतक ने करनाल को 2-1 से हराया। अंडर-19 में पंचकुला ने फरीदाबाद को 2-0 से हराया। अंडर-17 के ब्वायज वर्ग में क्वार्टर फाइनल में राई ने हिसार को 2-0 से हराया। वहीं चरखीदादरी ने यमुनानगर को 2-0, रोहतक ने कैथल को 2-0 व सोनीपत ने अंबाला को 2-0 से हराया। अंडर-19 में गुरुग्राम ने पंचकुला को 2-0, यमुनानगर ने फरीदाबाद को 2-0 व झज्जर ने जींद को 2-0 से पराजित किया। वहीं

सेमीफाइनल में पहुंची बास्केटबाल की टीमें
सीआरजैड स्कूल में चली बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 गर्ल्स में राई ने फरीदाबाद को 43-20 से हराया। पानीपत ने करनाल को 42-10 से, हिसार ने गुरुग्राम व सोनीपत ने रोहतक को 40-33 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी तरह अंडर-17 में रोहतक ने भिवानी को 25-15 से, पानीपत ने गुरुग्राम को 27-25 से, राई ने जींद को 44-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed