{"_id":"5b2fee8c4f1c1bca228b75c4","slug":"31529867916-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनियों के दस्तावेजों में कमी के चलते मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर रद्द, दोबारा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनियों के दस्तावेजों में कमी के चलते मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर रद्द, दोबारा होगा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस्तावेजों में कमी के चलते मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर रद्द, दोबारा होगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गोहाना-जुलाना मार्ग का 24 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब चार माह पहले टेंडर किया था। टेंडर लेने के लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किए थे, लेकिन कोई भी कंपनी विभाग के नियमों पर खरा नहीं उतरी, ऐसे में विभाग अब दोबारा से टेंडर जारी करेगा।
सीएम मनोहर लाल ने लगभग दो साल पहले गोहाना-जुलाना मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा की थी। शहर क्षेत्र में वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते मार्ग करीब 10 मीटर चौड़ा भी बनाया जाना है। शहर के बाहर यह मार्ग पांच मीटर से बढ़ा कर सात मीटर चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 24 करोड़ रुपये किए जाने हैं। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए फरवरी माह में टेंडर आमंत्रित किए थे। इस काम को लेने के लिए पांच कंपनियों ने अपने आवेदन किए थे। जिन कंपनियों ने अपने कम रेट दिए थे उन्हें मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास मुख्यालय भेजा गया था। जब आवेदनों की जांच की गई तो दस्तावेजों में कमियां पाई गईं। दूसरी कंपनियों की भी यहीं कमी मिली। उच्च अधिकारियों ने दोबारा से टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं। गोहाना-जुलाना मार्ग की कई जगह खस्ता हालत है। यह मार्ग नए सिरे से बनाया जाना है, जिसके चलते विभागीय अधिकारी इसकी मरम्मत भी नहीं करा रहे हैं।
---
गोहाना-जुलाना मार्ग चौड़ीकरण के लिए पहले टेंडर आमंत्रित किए गए थे। जिसमें पांच कंपनियों ने आवेदन किए थे, लेकिन दस्तावेजों में कमी होने के कारण टेंडर कंपनियों को अलाट नहीं हो पाए, अब दोबारा से इसी माह में टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं कंपनी को काम अलॉट करते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी