फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हॉकी लीग में सोनीपत मस्तांग ने बुल्स को 2-1 से हराया, वॉरियर्स व ईगल्स बराबरी पर रही

हॉकी लीग में सोनीपत मस्तांग ने बुल्स को 2-1 से हराया, वॉरियर्स व ईगल्स बराबरी पर रही

Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
हॉकी लीग में सोनीपत मस्तांग ने बुल्स को 2-1 से हराया, वॉरियर्स व ईगल्स बराबरी पर रही
हॉकी लीग में सोनीपत मस्तांग ने बुल्स को 2-1 से हराया, वॉरियर्स व ईगल्स बराबरी पर रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में चल रही सोनीपत हॉकी लीग में रविवार को मस्तांग ने बुल्स को 2-1 से शिकस्त दी। विजेताओं को मुख्यातिथि डीसी विनय सिंह ने बधाई दी। डीसी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
शनिवार को हॉकी के दो मुकाबले कराए गए। पहला मुकाबला सोनीपत मस्तांग व सोनीपत बुल्स के बीच खेला गया। शिल्पी डबास के नेतृत्व में मस्तांग टीम में मोनिका ने 7वें ही मिनट में गोल किया। किंतु 11वें मिनट में बुल्स की ओर से वंदना ने गोल करके टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के 35 वें मिनट में मस्तांग को मिले पेनल्टी कॉर्नर को कोमल ने मस्तांग को 2-1 से आगे कर दिया। अंत में इसी अंतर से मस्तांग की जीत हुई। दूसरा मुकाबला सोनीपत वॉरियर्स व सोनीपत ईगल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहले ईगल्स की रितिका ने गोल करके बढ़त दिलाई। वॉरियर्स की ओर से ज्योति दहिया ने गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अंत तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच ने डीसी के समक्ष कुछ समस्याओं को दूर करवाने की मांग रखी। इनमें मैदान में पानी की उपलब्धता करवाना, गोल पोस्ट तैयार करवाना, शेड दुरुस्त करवाना शामिल थी। इस पर डीसी विनय सिंह ने उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल को सम्मानित किया। इस दौरान रेलवे के एआईजी विनीत खरब, प्राध्यापिका डा. अनीता सिंह, प्रीतम सिवाच, अनिल डबास, कुलदीप सिवाच, एडवोकेट अरविंद कुमार, रामचंद्र वर्मा, दीनू, अनिल धीमान, नरेश आंतिल, नरेंद्र, प्रेम, प्रवीण, राजेश, देवेंद्र, राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed