फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जनस्वास्थ्य विभाग के तालाब व कूलरों में मिला डेंगू का लार्वा, थमाया नोटिस

जनस्वास्थ्य विभाग के तालाब व कूलरों में मिला डेंगू का लार्वा, थमाया नोटिस

Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के तालाब व कूलरों में मिला डेंगू का लार्वा, थमाया नोटिस
जनस्वास्थ्य विभाग के तालाब व कूलरों में मिला डेंगू का लारवा, थमाया नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लोगों को शुद्ध पेयजल देने का दावा करने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की तो विभाग के कार्यालय की छतों पर पानी की टंकियों के ढक्कन गायब मिले। वहीं तालाब व कूलरों में डेंगू का लारवा मिला है। यह लारवा लोगों के लिए बीमारी का कारण बन रहा है। इसके अलावा जीडब्ल्यूआई (ग्राउंड वाटर इनवेस्टिगेशन) कार्यालय के कूलरों में भी डेंगू का लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।
जिले में लोग वायरल, मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की चपेट में आ रहे हैं। इन बीमारियों का मुख्य कारण घरों के अंदर कूलर, टंकी की सफाई करने के अलावा आसपास जमा पानी में लारवा पनपना है। इनकी रोकथाम के लिए विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच अभियान भी चला रहा है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को गोहाना रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग व ग्राउंड वाटर इनवेस्टिगेशन कार्यालय में जांच अभियान चलाया। टीम ने 27 पानी की टंकी, 12 कूलर व 2 तालाबों में लारवा जांचा। इनमें से जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के दो व जीडब्ल्यूडी कार्यालय के एक कूलर में डेंगू का लारवा मिला। इसके अलावा दोनों तालाबों में सफाई न होने के कारण डेंगू का लारवा पनप रहा था। साथ ही कार्यालय की आठ पानी की टंकियों के ढक्कन तक नहीं थे। इस पर टीम ने अधिकारियों को नोटिस थमाएं। जांच टीम में हेल्थ इंस्पेक्टर आनंद कुमार, सुनील व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
डेंगू, मलेरिया के साथ अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जहां लारवा पाया जा रहा है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed