{"_id":"598374e14f1c1b98628b4753","slug":"31501787361-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले डेढ़ एकड़ में बनेगी अस्थाई नंदीशाला, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले डेढ़ एकड़ में बनेगी अस्थाई नंदीशाला, काम शुरू
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। सड़कों पर घूम रही गायों को सुरक्षित रखने और उनकी देखभाल करने के लिए नगरपालिका रोहतक मार्ग पर ढाई एकड़ में नंदीशाला बनाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल मटिंडू मार्ग पर अस्थाई तौर पर नंदीशाला चलाई जा रही। वहां भूमि कम होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग की करीब डेढ एकड़ भूमि को अस्थाई तौर पर नंदीशाला बनाने के लिए लिया गया है। वीरवार को नोडल अधिकारी डॉ. रितु के नेतृत्व में एसडीएम राकेश कुमार, पालिका सचिव राजेंद्र प्रसाद ने आईटीआई के पीछे की जमीन का जायजा लिया। उन्होंने उसे सही नहीं माना। इसके बाद पंच पीरों के पीछे जनस्वास्थ्य विभाग की भूमि को देखा और वहां पर अस्थाई तौर पर नंदीशाला बनाने को हरी झंडी दे दी। इसके बाद एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की और उसे समतल कराने का काम शुरू करा दिया गया। उन्होंने बताया कि रोहतक मार्ग पर नगरपालिका की ढाई एक भूमि है, जिसमें स्थाई नंदीशाला बनाई जाएगी।