{"_id":"629bb5a3a46aa573432b8f08","slug":"29-for-the-post-of-chairman-in-gohana-napa-ganaur-and-kundli-napa-145-nominated-for-councilor-sonipat-news-rtk6486477109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना नप और गन्नौर व कुंडली नपा में चेयरमैन पद के लिए 29 व पार्षद के लिए 145 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना नप और गन्नौर व कुंडली नपा में चेयरमैन पद के लिए 29 व पार्षद के लिए 145 ने किया नामांकन
विज्ञापन
गन्नौर में विधायक निर्मल चौधरी की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी अरूण त्यागी।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। गोहाना नगर परिषद, गन्नौर व कुंडली नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए नामांकन करने वालों की कतार लगी रही। नामांकन के दौरान शनिवार सुबह गोहाना, गन्नौर व सोनीपत एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रत्याशी व उनके समर्थक जुटना शुरू हो गए थे। कुंडली नपा चुनाव को लेकर चेयरमैन पद के लिए 8 व पार्षद पद के लिए 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। गन्नौर में अंतिम दिन चेयरमैन पद के लिए 6 व पार्षद पद के लिए 35 और गोहाना में चेयरमैन पद के लिए 15 और पार्षद पद के लिए 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
कुंडली नपा क्षेत्र में 15 वार्ड बनाए गए हैं। 19 जून को निकाय चुनाव होना है। इसके लिए शनिवार को अंतिम दिन चेयरमैन पद के लिए 8 व पार्षद पद के लिए 55 प्रत्याशियों ने सोनीपत लघु सचिवालय पहुंचकर नामांकन किए। नामांकन की प्रक्रिया सोनीपत एसडीएम एवं नगरपालिका कुंडली चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी शशि वसुंधरा की देखरेख में हुई। सोनीपत लघु सचिवालय में चेयरमैन पद के लिए आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी कुमारी अंजलि व भाजपा से प्रत्याशी शिमला देवी समेत 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। वहीं 15 वार्डों के लिए 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
-
गोहाना नगर परिषद: 15 प्रत्याशियों ने चेयरमैन व 55 ने पार्षद के लिए नामांकन किए
गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 15 उम्मीदवारों ने चेयरमैन पद के लिए व 55 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन किए। नप चुनाव के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने चेयरमैन और 103 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन किए हैं। गोहाना नगरपरिषद चुनाव 23 वार्डों में कराया जाएगा। चेयरमैन पद के लिए भाजपा से उम्मीदवार एवं पूर्व चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने सांसद रमेश कौशिक, राई विधायक मोहन लाल बड़ौली व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा की मौजूदगी में अपना नामांकन किया। इसके अलावा शशि कुमार उर्फ सुनील महत्ता, ज्योति, गुलशन बिरमानी, नितू शर्मा, बलजीत, सोनम, अशोक, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, मनीष, सूरज सिंह, शिवम गोयल तथा नितेश ने भी चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बताया कि शनिवार को पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर-1 से पवन कुमारी, वार्ड-2 से बबीता रानी, रजनी, ज्योति, मनीषा, वार्ड -4 से हिमा, जतीश, सुजाता देवी, वार्ड नंबर-5 से सुषमा देवी, वार्ड नंबर-6 से अनीता, प्रीति कुमारी, सोनिया, बबीता देवी, वार्ड नंबर-7 से ललित कुमार, अंकुश गुप्ता, पारस नारंग, सुनील बंसल व धर्मबीर, वार्ड नंबर-8 से पूजा व अनिल, वार्ड नंबर-9 से साहिल व रमेश कुमार, वार्ड नंबर-10 से रीना व मोनिका, वार्ड नंबर-11 से कंचन रानी, वार्ड नंबर-12 से जिव्या व गौरव, वार्ड नंबर-13 से पूनम रानी, स्मृति, पिंकी रानी, दिव्या व भगवती, वार्ड नंबर-14 से अजय कुमार व साहब सिंह, वार्ड नंबर-15 से प्रदीप कुमार, वार्ड नंबर-16 से राजबीर सिंह व अजय कुमार, वार्ड नंबर-18 से सुनील व जगबीर सिंह, वार्ड नंबर-19 से रामजी, राजेश कुमार, कृष्ण लाल व प्रिंस, वार्ड नंबर- 20 से सोनिया देवी, मनोज कुमार व कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर-21 से सरोज बाला व सचिन शर्मा, वार्ड नंबर-22 से आरती व हसीना, वार्ड नंबर-23 से सुमन, जगदीश, हरिओम, परमवीर सिंह व सूरजमुखी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
ाोषित किए जाएंगे।