फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   26 wrestlers from Haryana will go to play in the Asian Championship

Sonipat News: हरियाणा के 26 पहलवान खेलने जाएंगे एशियन चैंपियनशिप

Mon, 17 Mar 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
26 wrestlers from Haryana will go to play in the Asian Championship
फोटो 07: सोनीपत के गांव जुआं स्थित अखाड़े के पहलवान चिराग व नीरज प्रशिक्षकों के साथ। स्रोत: प्र - फोटो : संवाद
सोनीपत। एशियन चैंपियनशिप के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में हरियाणवी ही छाए रहे। बेटियों के साथ बेटों ने भी झंडे गाड़ दिए। प्रतियोगिता के लिए चयनित 30 में से 26 पहलवान हरियाणा के हैं। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 25 से 30 मार्च तक आयोजित की जाने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कुश्ती में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हमेशा प्रदेश के पहलवानों का दबदबा रहता है। देश ही नहीं विदेशों में भी हरियाणा के पहलवानों का डंका बजता रहा है। प्रदेश के युवा पहलवान अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम चमका रहे हैं। एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित सभी 30 में से 26 पहलवान हरियाणा के हैं। इनमें जहां महिला वर्ग व फ्री-स्टाइल भार वर्ग में 9-9 पहलवानों का चयन हुआ है, वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में भी 8 पहलवानों ने अपना चयन कराया है।
विज्ञापन


इन पहलवानों को मिला अम्मान का टिकट

फ्री स्टाइल वर्ग : चिराग (सोनीपत, 57), उदित (झज्जर, 61), सुजीत (चरखी दादरी, 65), विशाल कालीरमण (हिसार, 70), जयदीप (सोनीपत, 74), चंद्रमोहन (हिसार, 79), मुकुल दहिया (सोनीपत, 86), दीपक पूनिया (झज्जर, 92), जोंटी कुमार (उत्तर प्रदेश, 97) व दिनेश (पानीपत, 125 किलो) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रीको रोमन वर्ग : नितिन (जींद, 55), सुमित (झज्जर, 60), उमेश (दिल्ली, 63), नीरज (सोनीपत, 67), कुलदीप मलिक (हिसार, 72), सागर (दिल्ली, 77), राहुल (रोहतक, 82), सुनील (सोनीपत, 87), नितेश (सोनीपत, 97) व प्रेम (सोनीपत, 130 किलो) शामिल हैं।


महिला वर्ग : अंकुश (हिसार, 50), अंतिम (हिसार, 53), निशु (हिसार, 55), नेहा शर्मा (रोहतक, 57), मुस्कान (रोहतक, 59) मनीषा (रोहतक, 62), मोनिका (राजस्थान, 65), मानसी लाठर (हिसार, 68), ज्योति बेरवाल (हिसार, 72) व रितिका (रोहतक, 76 किलो) का चयन किया गया है।





जुआं के दो पहलवानों के चयन पर अखाड़े में खुशी का माहौल

गांव जुआं अखाड़े के दो पहलवान चिराग और नीरज के चयन पर गांव के अखाड़े में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षक संजीत पहलवान व डालमिया प्रशिक्षक ने बताया कि दोनों पहलवानों ने प्रतियोगिता के लिए शानदार तैयारी की है। वह देश व प्रदेश का नाम जरूर रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed