फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2300 rupees and 3 peti liquor looted by gun point

शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 2300 रुपये व 3 पेटी शराब लूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
2300 rupees and 3 peti liquor looted by gun point
सोनीपत। गांव कोहला स्थित शराब ठेके से पिस्तौल दिखाकर बदमाश 2300 रुपये व 3 पेटी शराब लूट ले गए। बदमाश ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। ठेेके पर नियुक्त सेल्समैन ने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव कोहला के रहने वाले जसबीर ने बताया कि वह अपने गांव के ठेके पर सेल्समैन है। उसने बताया कि रात को करीब ढाई बजे एक युवक ठेके पर आया। उसने उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। बाद में वह ठेके से 2300 रुपये, दो पेटी अंग्रेजी शराब व एक पेटी बीयर लूट कर फरार हो गया। उसने मामले से रात को ठेकेदार को अवगत कराया। जिसके बाद बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। बरोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बदमाश का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed