फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2.25 crores received for the development of villages

Sonipat News: गांवों के विकास के लिए मिले 2.25 करोड़

Thu, 14 Dec 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
2.25 crores received for the development of villages
फोटो 19. सोनीपत लघु सचिवालय ​स्थित डीआरडीए हॉल में जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला पार्षद, सीई
सोनीपत। गोहाना रोड लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में जिला परिषद की बैठक हुई। इसमें जिला पार्षदों ने विकास कार्यों को लेकर अपनी मांगें रखीं। जिला पार्षदों ने कहा कि उनके कार्यकाल का एक साल बीत चुका है। जिला परिषद की तरफ से गांवों में अब तक कोई काम नहीं हो सका है। इस पर बैठक में बताया गया कि गांवों के विकास के लिए सरकार से 2.25 करोड़ रुपये मिले हैं। इस राशि से गांवों में ओपन जिम, चौपाल निर्माण व पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी पार्षदों ने एक सुर में सरकार से हर पार्षद के लिए हर साल 50 लाख रुपये का कोटा तय करने की मांग की। पार्षदों ने दो टूक कहा कि जिला परिषद ग्राम पंचायत से बड़ी संस्था है तो पार्षदों को सरपंच से भी कम अधिकार क्यों दिए गए हैं। पार्षदों ने कहा कि हर पार्षद को 25 लाख रुपये तक के विकास कार्य अपने स्तर पर करवाने का अधिकार मिलना चाहिए। यह मांग कार्रवाई में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

बैठक में जिला पार्षद संत कुमार व अन्य पार्षदों ने कई अन्य मांगें भी रखीं। उनका कहना था कि बेटियां शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज में जाती हैं, लेकिन कुछ रूटों में रोडवेज बस की सुविधा न होने के कारण उन्हें कठिनाई होती है । उनकी शिक्षा बाधित होती है। इस पर चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने रोडवेज अधिकारी को निर्देश दिए कि वह पार्षदों के साथ मिलकर ऐसे रूटों को चयन करें और इन रूटों पर रोडवेज बसों को चलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों ने उठाया स्ट्रीट लाइट का मुद्दा
बैठक में स्ट्रीट लाइट को लेकर जिला पार्षदों ने मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि गांवों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। रात्रि प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण परेशानी होती है। इस पर चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने कहा कि पहले चरण में जिला के प्रत्येक ब्लॉक से पांच गांवों का चयन किया गया है, जिनमें जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। पंचायती राज विभाग की ओर से पहले चरण में 40 गांवों में लाइट लगाई जाएगी। इसके बाद दूसरे व तीसरे चरण में अन्य गांवों को भी स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी।
जनसंवाद कार्यक्रम में पार्षदों की सहमति से होंगे काम
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. सुशील कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक गांव में जाएगी। यात्रा के तहत गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के दौरान रखी गई मांगों पर पार्षदों की सहमति से काम होंगे।

पेड़ों की होगी छंटाई, आंगनबाड़ी केंद्रों का उठा मुद्दा
बैठक में सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई कराने की मांग उठी। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जल्द ही सड़कों पर पेड़ों की छंटाई करवाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के सवाल पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओ प्रवीण कुमारी ने बताया कि जिले के 200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत व कुछ में पानी व बिजली के कनेक्शन की डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। जल्द ही इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बैठक में 100-100 गज प्लाॅट का मामला उठाया।

फोटो 19. सोनीपत लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला पार्षद, सीई

फोटो 19. सोनीपत लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला पार्षद, सीई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed