{"_id":"6aac52b92cd89931c9028d0b","slug":"2247-challans-issued-and-1117-vehicles-impounded-for-traffic-violations-in-16-days-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160765-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 16 दिन में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 2247 चालान, 1117 वाहन इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 16 दिन में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 2247 चालान, 1117 वाहन इंपाउंड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कमिश्नरेट सोनीपत पुलिस की ओर से यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सितंबर में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत एक से 16 सितंबर तक 2247 चालान किए गए और 1117 वाहनों को इंपाउंड किया गया। अभियान में ब्लैक फिल्म, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल पर 402 चालान किए गए और 11 वाहन इंपाउंड हुए। ईओएल (बीएस-III) के तहत 1065 वाहन इंपाउंड किए गए। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 838 चालान किए गए और सात वाहन इंपाउंड हुए। बिना नंबर प्लेट के 1007 चालान किए गए और 34 वाहन इंपाउंड किए गए।
पुलिस ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान के लिए संबंधित वाहन एजेंसियों से संपर्क किया। इस दौरान 163 वाहनों की पहचान हुई। इनमें से 154 पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा चुकी है, जबकि शेष नौ वाहनों के चालान किए गए हैं।