{"_id":"5c097315bdec221c8f68befe","slug":"21544123157-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे 16 बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे 16 बस क्यू शेल्टर
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे 16 बस क्यू शेल्टर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए 16 प्रमुख स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम जल्द से जल्द कार्य शुरू करेगी ताकि लोगों के इस सुविधा का फायदा दिया जा सके। राजीव जैन पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम के अफसरों के साथ विकास कार्यों को लेकर मीटिंग ले रहे थे।
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि बस क्यू शेल्टर को बेहतर ढंग से डिजाइन किया जाए। शेल्टर पर बैठने के लिए बैंच व अन्य व्यवस्था भी की जाए। यह बस क्यू शेल्टर कालुपुर चुंगी, ओल्ड डीसी रोड की तरफ रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास, मामा भांजा चौक पर वीटा बूथ के पास, आईटीआई चौक, फाजिल्पुर चौक बाईपास सेक्टर 12 पैट्रोल पंप के पास, महाराणा प्रताप चौक, अग्रसेन चौक, मुरथल चौक, पुरखास चौक, पुलिस लाईन चौक, गोहाना रोड बाईपास, ककरोई चौक, सेक्टर-3 दीवान फार्म के पास, मुरथल रोड जीटी रोड पर शामिल हैं।
सुंदरीकरण के लिए बनेंगे चार द्वार
राजीव जैन ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर चार द्वार प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें गोहाना रोड पर नर्सरी के पास, रोहतक रोड पर बैंयापुर गांव के पास, बहालगढ़ रोड पर लिवासपुर के पास और मुरथल रोड पर परिवहन ट्रेनिंग सेंटर के पास शामिल हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी द्वार को भव्य ढंग से तैयार किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कार्य करें। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शंभू राठी, एसई महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।