{"_id":"5bf30a7cbdec2269a20793fd","slug":"21542654588-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका शर्मा ने इंडिया पुलिस जूडो गेम्स में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका शर्मा ने इंडिया पुलिस जूडो गेम्स में जीता स्वर्ण
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका शर्मा ने इंडिया पुलिस जूडो गेम्स में जीता स्वर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मूलरूप से गांव भिगान फिलहाल सेक्टर-15 निवासी प्रियंका शर्मा ने इंडिया पुलिस जूडो गेम्स शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन उड़ीसा के कटक में किया जा रहा है। प्रियंका का सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
प्रियंका के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि कटक में 14 से 21 नवंबर तक चल रहे इंडिया पुलिस जूडो गेम्स में प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन कर 78 से अधिक भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले वह कॉमनवेल्थ जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इतना ही नहीं प्रियंका इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 18 पदक जीत चुकी है। ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपनी पत्नी स्नेहलता शर्मा के साथ मिलकर मानव अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही बेटी खिलाओ की भी अलख जगाए है। उन्होंने बताया कि कटक से लौटने पर प्रियंका का शानदार स्वागत किया जाएगा।