फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केएमपी पर उद्घाटन होते ही दौडने लगे वाहन, टोल टैक्स के बिना होगा कुछ दिन सफर

केएमपी पर उद्घाटन होते ही दौडने लगे वाहन, टोल टैक्स के बिना होगा कुछ दिन सफर

Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
केएमपी पर उद्घाटन होते ही दौडने लगे वाहन, टोल टैक्स के बिना होगा कुछ दिन सफर
केएमपी पर उद्घाटन होते ही दौड़ने लगे वाहन, टोल टैक्स के बिना सफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिस केएमपी पर सफर करने का सपना लोगों ने 2003 में देखा था, वह सोमवार को पूरा हो गया। गुरुग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करते ही केएमपी को आम वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया और उसे रोकने के लिए कुंडली में डाली गई मिट्टी व पत्थर हटा लिए गए। केएमपी पर अभी कुछ दिन बिना टोल टैक्स के वाहन दौड़ाए जा सकेंगे और टोल का ठेका छूटते ही यहां जेब ढीली होनी शुरू हो जाएगी। वहीं केएमपी के शुरू होने से नेशनल हाईवे 44 से गुरुग्राम, पलवल, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों के लिए राह आसान हो गई तो दिल्ली से प्रदूषण व जाम की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
केएमपी का पत्थर 2003 में हरियाणा के तत्कालीन सीएम ओपी चौटाला ने लगाया था, लेकिन इसका काम 2006 में शुरू किया गया। उस समय काम पूरा करने का समय चार साल तय किया गया था, लेकिन इसे बीच में रोक दिया गया था। इसका दोबारा से 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने केजीपी के साथ शिलान्यास किया था और इसका काम शुरू हो सका था। इसको पलवल से मानेसर तक वर्ष 2016 में शुरू कर दिया गया था, लेकिन मानसेर से कुंडली तक अब शुरू किया गया है। यह एक्सप्रेस वे सोनीपत में कुंडली से शुरू होकर दिल्ली के चक्कर लगाते हुए खरखौदा, बहादुरगढ़, मानेसर, सोहना से होते हुए पलवल में खत्म होता है। इसके शुरू होते ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया और खेड़की दौला में बनाए गए टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों के अनुसार उद्घाटन के बाद केएमपी पर सोमवार शाम तक लगभग एक हजार वाहन गुजर गए।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर को होगा बड़ा फायदा
प्रदूषण और ट्रैफिक जाम से रोजाना जूझती दिल्ली के लिए यह केएमपी बड़ा फायदेमंद होगा। क्योंकि दिल्ली से गुजरकर दूसरे राज्यों में जाने वाले ट्रक व बसों को अंदर नहीं घुसना पड़ेगा, बल्कि वह केएमपी से होकर निकल सकेंगे। इस केएमपी पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे और वाहन चालकों का जाम व ट्रैफिक में जूझने का समय भी बचेगा। इस एक्सप्रेस वे पर मोड़ कम होने के कारण वाहन सीधे कुंडली से पलवल तक फर्राटा भर सकते हैं और इससे महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, यूपी, पंजाब, जम्मू के ट्रैफिक पर असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएमपी पर पेड़ लगाए गए तो मूर्तियां भी लगाई जा रहीं
एक्सप्रेस वे के दोनों ओर नीम व अर्जुन के पेड़ लगाए गए हैं। वहीं डिवाइडर के अंदर विभिन्न रंगों के बोगनबेलिया के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिनको कर्नाटक से विशेष तौर पर मंगाया गया है। एक्सप्रेस वे के दोनों ओर 21 मूर्तियां लगाई जानी हैं, जिनको बना दिया गया है और उनको लगाने का काम चल रहा है। इन मूर्तियों में हरियाणा की कला एवं संस्कृति, योगा एवं गीता को दर्शाया जाएगा।

केएमपी से खुले विकास के नए रास्ते: कविता जैन
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सोनीपत से काफिले के साथ गुरुग्राम जनविकास रैली में पहुंची। कुंडली से जाते समय मंत्री कविता जैन ने संबोधन में कहा कि भाजपा ने पिछले चार वर्ष में हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए हैं। भाजपा सरकार आने के बाद सभी रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू करवाया गया और पीएम नरेंद्र मोदी एक माह में दूसरी बार हरियाणा को विकास की नई सौगात देने आए। इस केएमपी से प्रदेश में विकास के नए रास्ते खुले है। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि चार वर्ष पहले जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी तो केएमपी की परियोजना पूरी तरह से ठप पड़ी थी और निर्माण के नाम पर कुछ स्थानों पर मिट्टी पड़ी हुई थी। इसके अलावा केजीपी की जमीन अधिग्रहण को लेकर ही विवाद चल रहा था। इसके बाद भाजपा ने सत्ता संभाली और दोनों परियोजनाओं को अपने हाथ में लिया। छह महीने पहले केजीपी शुरू हो चुका है और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से केएमपी भी शुरू हो गया है। इस दौरान नवीन मंगला, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, निर्मला खत्री, किरण बाला, नीरज आत्रेय, बिजेंद्र मलिक, निशांत छौक्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed