{"_id":"59a5b6a34f1c1bf1278b4684","slug":"21504032419-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पीने को पानी मिलता, सड़क भी नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पीने को पानी मिलता, सड़क भी नहीं बनी
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। वार्ड-8 में रहने वाले लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहां कुछ हिस्से में पेयजल सप्लाई न होने के कारण पानी नहीं मिलता है तो मुख्य सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं किसी मोहल्ले में पानी आता है तो वह गंदा होता है और उसे पीने से बीमारी फैलती है। इस बारे में अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
हमारे वार्ड में काफी दिनो से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिस पानी की सप्लाई होती है, वह काफी बदबूदार होता है। पानी गंदा होने के कारण उबालकर पीना पड़ता है, क्योंकि पानी की ओर कोई सुविधा नहीं है। अगर सप्लाई का पानी पीते है तो उससे बीमार होने का खतरा रहता है।
-अजय, वार्ड 8
हमारे वार्ड के राममंदिर मोहल्ले में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तरह पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई है। इस कारण परेशानी उठानी पड़ती है, क्योंकि मोहल्ले में पानी की सप्लाई ही नहीं होती है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से मिले, लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन
- इंद्रा, वार्ड 8
समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा
जिन जगहों पर पेयजल की समस्या है, उनको दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा। जहां तक वार्ड 8 के मुख्य मार्ग के नहीं बनने की बात है तो उसका निर्माण आपसी मतभेद के कारण रुका हुआ है। उसको लेकर भी अब विवाद खत्म करा दिया गया है और उसका निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
- सतप्रकाश शर्मा, नप अध्यक्ष