फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   209 buses arranged for PM's rally, 102 returned

Sonipat News: पीएम की रैली के लिए 209 बसों का किया इंतजाम, 102 लौटीं

Wed, 26 Nov 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
209 buses arranged for PM's rally, 102 returned
फोटो 09: सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज बसों के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। कुरुक्षेत्र में हुई प्रधानमंत्री की रैली के चलते मंगलवार को जिले में रोडवेज सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बसों की कमी होने से 50 से ज्यादा लोकल रूट बंद रहे। कुरुक्षेत्र रैली के लिए 209 रोडवेज और निजी बसों को इंतजाम किया था लेकिन लोगों की संख्या कम होने से 102 बसें वापस बस अड्डे पर लौटी।
विज्ञापन

बसों की कमी होने के कारण सोनीपत और गोहाना बस अड्डे में हर रूट पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। पूछताछ खिड़की पर भी यात्री बसों के आने की जानकारी लेते रहे। कुरुक्षेत्र में हुई प्रधानमंत्री की रैली में जिलेभर से 209 रोडवेज बसों का इंतजाम किया था। मंगलवार सुबह शहर व विभिन्न गांवों से 107 बसों को भेजा गया।
विज्ञापन

इनमें 73 रोडवेज बसें और 34 निजी बसों प्रधानमंत्री की रैली में कुरुक्षेत्र भेजी गई। कुरुक्षेत्र रैली जाने वाले लाेगों की संख्या कम होने की वजह से 102 बसें को बस अड्डे पर वापस पहुंची। उसके बाद उन बसों को रोहतक रूट, दिल्ली व मेरठ रूट पर चलाया गया। लोकल व लंबे रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सांपला, रोहतक, बहादुरगढ़, गोहाना रूट परिवहन समिति की बसों के सहारे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रूट रहे बंद

सोनीपत बस अड्डे से लंबे रूटों पर बसों के फेरे कम किए गए तो सभी लोकल बंद ही रहे। इनमें सोनीपत से दिल्ली वाया फरमाणा, दोदवा, सिटावली, रहमाणा, पबनेरा, घसौली, सरगथल, नरेला, गन्नौर, बड़ौली, सफियाबाद, चटिया, रोहतक, उमेदगढ़, नारनौल, हिसार सहित अन्य रूट पूरी तरह बंद रहे। इससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।


सरकार के आदेश पर 107 रोडवेज व निजी बसें कुरुक्षेत्र भेजी गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसों के रूटों पर ट्रिप बढ़ाए गए हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed