फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मकान पर कब्जा लेने गई टीम पर पथराव, बैरंग लौटी टीम

मकान पर कब्जा लेने गई टीम पर पथराव, बैरंग लौटी टीम

Sat, 22 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
मकान पर कब्जा लेने गई टीम पर पथराव, बैरंग लौटी टीम
मकान पर कब्जा दिलाने गई टीम पर पथराव, बैरंग लौटी टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव खवेड़ा में मकान का कब्जा दिलाने गई प्रशासन की टीम पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। गनीमत यह रही कि इस पथराव में कोई चोटिल नहीं हुआ। बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बढ़ते तनाव को देखते हुए टीम को वापस चलने को कह दिया। इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खेवड़ा गांव में एक मकान बना हुआ है। इसके साथ ही कुछ जमीन खाली है। इसे लेकर दो पक्षों में कोर्ट केस चल रहा था। इस मामले में कुछ दिन पहले अदालत ने जमीन का मालिक एक पक्ष को घोषित किया था और प्रशासन को कब्जा दिलाने के आदेश दिए गए थे। इस मामले में करीब एक माह पहले भी प्रशासन की टीम कब्जा लेने के लिए गई थी, लेकिन उस समय यहां बने कमरों पर ताला लटका हुआ था। इसके चलते टीम वापस लौट आई थी और नोटिस दिया गया था कि वह अपना सामान बाहर निकाल लें। साथ ही कोर्ट से ताला तोड़ने की अनुमति ली गई।
विज्ञापन

इसी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए शुक्रवार को फिर से प्रशासन की टीम दलबल के साथ पहुंची। टीम को मकान तो खाली मिला। लेकिन जब कार्रवाई शुरू हुई, तो एक पक्ष विरोध में उतर आया। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व टीम पर हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि टीम पर पथराव किया गया। इसमें हालत को संभालते हुए नायब तहसीलदार देशराज कंबोज ने कब्जा कार्रवाई रुकवाई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। टीम की अगुवाई कर रहे नायब तहसीलदार देशराज कंबोज का कहना है कि विवाद बढ़ सकता था, इसलिए यह कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने पथराव कराने वालों व बाधा पहुंचाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खेवड़ा में कोर्ट के निर्देश पर कब्जा कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान पथराव होने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कब्जा कार्रवाई स्थगित करा दी। साथ ही हमले और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को काबू किया जाएगा।
-कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed