फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Najafgarh Road to be reconstructed; CC construction to be carried out at a cost

Sonipat News: नए सिरे से बनेगा नजफगढ़ रोड, 3.50 करोड़ से होगा सीसी निर्माण

Tue, 25 Aug 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Najafgarh Road to be reconstructed; CC construction to be carried out at a cost
बहादुरगढ़। शहर के पुराने नजफगढ़ रोड के जल्द अच्छे दिन आने वाले हैं। कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़े करीब 1.2 किलोमीटर लंबे नजफगढ़ रोड का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुराने बस स्टैंड से बालौर चुंगी तक सड़क का निर्माण सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) से कराया जाएगा। निर्माण कार्य की टेक्निकल सेंक्शन भी हो चुकी है।
विज्ञापन


भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने सड़क की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क शहर की कई कॉलोनियों के लिए जीवनरेखा है। इसके निर्माण से धर्मपुरा, दयानंद नगर, हरिनगर, सैनीपुरा, शास्त्री नगर, जटवाड़ा मोहल्ला और बागवाला मोहल्ला समेत आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जसबीर सैनी ने बताया कि सड़क का निर्माण बीएंडआर विभाग की ओर से कराया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि काम ऐसी एजेंसी को दिया जाए, जो गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करे। जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए जारी होने वाले एक-एक रुपये का सदुपयोग सुनिश्चित होना चाहिए। नजफगढ़ रोड के निर्माण से लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, उन्होंने वर्तमान विधायक की ओर से सिदीपुर रोड के निरीक्षण का स्वागत करते हुए कहा कि शहर की सड़कों के सुधार के प्रयासों में सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed