{"_id":"6a8cb04d46915a4b4006ad7e","slug":"villagers-in-gubhana-majri-troubled-by-unscheduled-power-sonipat-news-c-200-1-bgh1003-126546-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुभाना-माजरी में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुभाना-माजरी में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
बादली। गुभाना और माजरी गांव में लगातार बढ़ रही बिजली समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य अंकुर गुभाना ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में अघोषित बिजली कटौती बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
अंकुर ने बताया कि आए दिन लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और अन्य कामकाजी लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन के समय बार-बार बिजली कटने से आवश्यक कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते।
उन्होंने विद्यार्थियों की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय चल रहा है और बिजली की अनियमित आपूर्ति से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रात के समय बिजली नहीं आने से बच्चे पर्याप्त समय तक पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता है।
विज्ञापन
ज्ञापन में बिजली निगम अधिकारियों से दोनों गांवों की आपूर्ति व्यवस्था की जांच करवाकर अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही खराब लाइनों और अन्य तकनीकी खामियों को दूर कर नियमित एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
अंकुर ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से समस्या की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से जल्द समाधान कर ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राहत देने की मांग की।