फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Danger posed by the dilapidated wall at the cooperative bank's main gate

Sonipat News: सहकारी बैंक की मेन गेट की जर्जर दीवार से खतरा

Tue, 25 Aug 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Danger posed by the dilapidated wall at the cooperative bank's main gate
24jjrp16- सहकारी बैंक बहु की जर्जर दीवार दिखाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
साल्हावास। गांव बहु में रामलीला मैदान स्थित सहकारी बैंक के मुख्य गेट की जर्जर दीवार हादसों को न्योता दे रही है। बैंक में हजारों बुजुर्ग पेंशन लेने के लिए आते हैं, जो इंतजार करने के लिए मुख्य गेट के पास बैठते हैं।
विज्ञापन


जननायक जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि गांव बहु स्थित सहकारी बैंक की दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दीवार में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक में हर महीने हजारों बुजुर्ग अपनी बुढ़ापा पेंशन लेने आते हैं। बुजुर्ग इसी जर्जर दीवार के पास अपनी बारी का इंतजार करते हुए घंटों बैठे रहते हैं। ऐसे में कभी भी दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी के कारण बुजुर्गों की जान जोखिम में है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सहकारी बैंक बहु की जर्जर दीवार की मरम्मत कराई जाए और बुजुर्ग पेंशनधारकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed