{"_id":"6a8cb05ee810b71da602b0f6","slug":"irrigation-department-launches-cleaning-drive-for-minor-canal-sonipat-news-c-200-1-bgh1005-126543-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सिंचाई विभाग ने शुरू किया माइनर का सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सिंचाई विभाग ने शुरू किया माइनर का सफाई अभियान
विज्ञापन
फोटो-55: सिंचाई माइनर की सफाई करती क्रेन। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के बीचोंबीच से गुजर रही सिंचाई माइनर की सफाई का अभियान सिंचाई विभाग ने शुरू कर दिया है। नहर में लंबे समय से झाड़-झंखाड़ उग आने से पानी का बहाव प्रभावित था। पूजा सामग्री, कूड़ा-कचरा और काई जमा होने के कारण कई स्थानों पर पानी के बहाव में बाधा बन रहा था।
अब सफाई होने के बाद नहर में पानी का बहाव सुचारू होने से इसके माइनर की टेल तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। पानी की उपलब्धता बेहतर होने से फसलों की पैदावार में भी सुधार होगा और किसानों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
सिंचाई विभाग की टीम ने क्रेन को नहर में उतारकर जमा मलबा और कचरा निकालने का काम शुरू किया। सफाई के बाद नहर में पानी का बहाव सुचारू होने लगेगा। विभाग की ओर से नहर में जमा गंदगी को हटाकर पानी की निकासी बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ईशान सिवाच ने लोगों से अपील की है कि नहर में पूजा सामग्री, प्लास्टिक और किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा न डालें। इससे नहर का पानी दूषित होने के साथ-साथ बहाव भी प्रभावित होता है।