{"_id":"5b313c4b4f1c1bf76e8ba1f6","slug":"201529953355-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घरों में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घरों में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 घरों में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। शहर के मोहल्ला कलां व गन्नौर के अगवानपुर रोड पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया गया। इस दौरान बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं। मोहल्ला कलां में 178 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान मकानों की छत पर रखी पानी की दो टंकियों, दो होदी व छह कूलरों में डेंगू लारवा मिला। इस पर हेल्थ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने 10 मकान मालिक को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया। वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश धनखड़ ने बताया कि अगवानपुर रोड पर टीम द्वारा 150 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान लोगों को पानी की टंकियों, होदियों, कूलरों जांच की गई, जिसमें से दो घरों में डेंगू लारवा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लारवा नष्ट करवा कर दोनों घरों को नोटिस जारी कर दिए। घरों में मिले बुखार के 9 मरीजों की रक्त पट्टिकाएं लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया। रमेश धनखड़ ने बताया कि दो मकानों से पेयजल के सैंपल को जांच के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भेजा जाएगा। इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू जितेंद्र राणा, आशा वर्कर अंजना आदि मौजूद रहे।