फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   200 bed hospital building declared small, instructions given to remove dampness

Sonipat News: 200 बेड के अस्पताल का भवन बताया छोटा, सीलन दूर करने के दिए निर्देश

Wed, 07 Feb 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
200 bed hospital building declared small, instructions given to remove dampness
फोटो 29. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची एनक्वास टीम के साथ पीएमओ डाॅ. लोकवीर व अन्य स
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम निरीक्षण करने पहुंची। पानीपत से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का सर्वे किया गया। इस सर्वे के दौरान अधिकारियाें के सामने कई खामियां आई। इस लेकर अस्पताल के स्टाफ सदस्यों व अधिकारियों को हिदायत दी गई। इस दौरान टीम ने 200 बेड के लिए अस्पताल का भवन छोटा बताया। दीवारों पर आई सीलन को दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नेशनल क्वालिटी ऑफ एश्योरेंस का राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे हर तीन साल में किया जाता है। जनवरी 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर अस्पताल का सर्वे किया था। इसके बाद एनक्वास की ओर से राज्य स्तर की टीम से सर्वे कराया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को पानीपत से डॉ. अमित पौरिया, डॉ. सुनिधि व डॉ. हरनीत की टीम जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान अस्पताल स्टाफ के साथ सभी वार्डों का निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी, मेडिकल वार्ड, आपातकालीन कक्ष, सर्जिकल वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति वार्ड, एसएनसीयू समेत कई वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने एनक्वास के मानकों के आधार पर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। इस दौरान टीम ने 200 बेड के अस्पताल का भवन छोटा बताया। अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर पुराना होने के चलते टीम ने बदलाव करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की छत व अन्य दीवारों पर आई सीलन को लेकर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने स्टाफ कर्मियों से एनक्वास के मानकों के आधार पर सवाल जवाब किए, लेकिन कुछ स्टाफ कर्मी उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इस पर टीम ने अस्पताल प्रबंधन को स्टाफ कर्मियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल, डॉ. गिन्नी लांबा, बिमला रानी, सुमन, मंजू, नवीन दहिया समेत अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 29. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची एनक्वास टीम के साथ पीएमओ डाॅ. लोकवीर व अन्य स

फोटो 29. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची एनक्वास टीम के साथ पीएमओ डाॅ. लोकवीर व अन्य स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed