फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   23 देशों के लाखों श्रद्धालु होंगे समागम में शामिल, 1352 पुलिस अफसरों व कर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा

23 देशों के लाखों श्रद्धालु होंगे समागम में शामिल, 1352 पुलिस अफसरों व कर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा

Sat, 24 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
23 देशों के लाखों श्रद्धालु होंगे समागम में शामिल, 1352 पुलिस अफसरों व कर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा
निरंकारी संत समागम आज से, देश के अलावा 23 देशों से भी श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। गन्नौर-समालखा के बीच शनिवार से आयोजित होने वाले 71वें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम में देश भर के साथ ही 23 देशों से श्रद्धालु भागेदारी को पहुंच गए हैं। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं को समागम स्थल के पास बनाए गए अस्थायी शहर में ठहराने की व्यवस्था की गई है। इस काम में 50 हजार सेवादार लगाए गए हैं। विदेशी श्रद्धालुओं को दिल्ली में ठहराया गया है। वहां से समागम स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए तीन एसपी समेत करीब डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा है। समागम में विदेशों से आए 60 सदस्यीय चिकित्सकों का दल भी अपनी सेवा देगा।
हरियाणा में संत निरंकारी समागम पहली बार अपनी जगह पर हो रहा है। गन्नौर-समालखा के बीच करीब 600 एकड़ जमीन पर आध्यात्मिक स्थल का शुभारंभ शनिवार को होगा। तीन दिवसीय समागम का समापन 26 नवंबर को होगा। समागम स्थल की सबसे खास बात यह है कि पहली बार सतगुरु माता सुदीक्षा संगत को सद्भावना, धर्म, मानवता, वर्ण व दिव्य गुणों का संदेश देंगी। संत निरंकारी मंडल के प्रवक्ता के मुताबिक समागम मानवता के गुलदस्ते की तरह दिखाई देगा। समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ ही 23 देशों से श्रद्धालु पहुंच गए हैं। समागम में करीब पांच लाख श्रद्धालु शनिवार को सुबह तक पहुंच जाएंगे। अपने देश के श्रद्धालुओं को समागम स्थल के पास बनाए गए अस्थायी शहर में ठहराया गया है। वहीं विदेशी श्रद्धालुओं को दिल्ली में ठहराया गया है। उन्हें वहां से लाने व ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। समागम स्थल पर शुद्ध पेयजल व शौचालयों के अलावा आवासीय पंडाल, कार्यालय, प्रदर्शनी पंडाल, लंगर मैदान, परेड मैदान बनाए गए हैं। पूरा समागम स्थल भव्य तरीके से सजाया गया है। खानपान का विशेष प्रबंध किया गया है। जिसके लिए 50 हजार सेवादार दिन-रात मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

समागम में इन देशों से पहुंचे श्रद्धालु
अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम में भारत के साथ ही 23 अन्य देशों से श्रद्धालु पहुंच गए हैं। समागम में विदेशों से एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। समागम में आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, यूके, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, केन्या, कुवैत, लेबनॉन, नेपाल, नीदरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, कतर, रसिया, साउदी अरब, स्पेन, थाईलैंड व अमेरिका शामिल हैं। यहां के श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली में ठहराव का प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय के अलावा 60 विदेशी चिकित्सकों का दल
समागम स्थल पर विभिन्न देशों से 60 चिकित्सकों का दल भी पहुंचा है। विदेशी चिकित्सक समागम स्थल पर अपनी सेवा देंगे। विभिन्न बीमारियों के स्पेशलिस्ट चिकित्सक यहां मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार के बारे में टिप्स देंगे। इसके साथ ही अपने देश के चिकित्सक भी बनाए गए चिकित्सा शिविर में सेवा को मौजूद रहेंगे।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
समागम स्थल पर जहां निरंकारी मंडल के 50 हजार सेवक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वहीं पुलिस की टीम भी चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। समागम स्थल पर तीन एसपी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। सुरक्षा के लिए समागम स्थल पर तीन एसपी के साथ 19 डीएसपी व 50 इंस्पेक्टर के साथ ही 1154 एसआई, एएसआई, मुख्य सिपाही व सिपाही नियुक्त किए हैं। साथ ही 126 महिला पुलिस कर्मी नियुक्त की गई हैं। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा भी खुफिया तंत्र भी सुरक्षा को डटे हुए हैं।

क्विक एक्शन टीम, पीसीआर-राइडर भी नियुक्त
सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए क्विक एक्शन टीम के सदस्यों को भी लगाया गया है। सदस्य किसी भी स्थिति से निपटने में निपुण हैं। साथ ही 14 पीसीआर व 26 बाइक राइडर लगाए गए हैं। इन पर नियुक्त कर्मी हर समय क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे। वहीं सभी गेटों पर चेकिंग के लिए अलग से 42 कर्मी नियुक्त किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed