फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रोडवेज के साथ बिजली निगम और पब्लिक हेल्थ के 1413 कर्मी हड़ताल पर, सड़कों पर दौड़ीं 90 बसें

रोडवेज के साथ बिजली निगम और पब्लिक हेल्थ के 1413 कर्मी हड़ताल पर, सड़कों पर दौड़ीं 90 बसें

Wed, 24 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के साथ बिजली निगम और पब्लिक हेल्थ के 1413 कर्मी हड़ताल पर, सड़कों पर दौड़ीं 90 बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। निजी बसों को परमिट जारी करने के विरोध में रोडवेज कर्मियों के साथ हड़ताल करने वाले कर्मियों की तादाद बढ़ती जा रही है और जिले में मंगलवार को 1413 कर्मी हड़ताल पर रहे। पब्लिक हेल्थ के आफिस में पानी के आनलाइन बिल भरने का काम भी बंद कर दिया गया। बिजली निगम के डिप्लोमा इंजीनियरों में भी काले बिल्ले लगाकर रोष जताया व रोडवेज कर्मियों के धरने पर समर्थन दिया। साथ ही नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों ने भी 26 अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का नोटिस आयुक्त को दिया। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की 51 बसों के साथ ही 40 प्राइवेट बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गईं। यह जरूर है कि जिन चालक को स्टेयरिंग थमाई गई है, वह पूरी तरह ट्रेंड नहीं होने से हादसे होने का डर बना हुआ है।
सरकार की ओर से निजी बसों के परमिट जारी किए जाने के विरोध में सोनीपत में 834 रोडवेज कर्मी आठ दिन से लगातार हड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में बिजली निगम के 479 व निगम में शामिल हुए पब्लिक हेल्थ के 100 कर्मियों ने भी हड़ताल रखी। सोनीपत बस अड्डे के बाहर चल रहे धरने पर मंगलवार को इनसो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। इनसो के राष्ट्रीय सचिव गौतम नैन ने राष्ट्रीयाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की ओर से दिया गया समर्थन पत्र रोडवेज कर्मियों को सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश चहल ने कहा कि अगर सरकार ने फैसले को वापस नहीं किया तो वे जल्द ही संसद तक घेरने को मजबूर होंगे। इस दौरान इनसो प्रदेश महासचिव अमित चौपड़ा, आशीष सुहाग, कृष्ण सरोहा, रिम्पी त्यागी, अंकित मलिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पानी के आनलाइन बिल भरने का काम बंद होने से आई परेशानी
पब्लिक हेल्थ कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण पानी के आनलाइन बिल भरने का काम बंद हो गया। इस दौरान अन्य कर्मियों ने कार्यालय में मैन्युअल बिल भरें। मैन्युअल बिल भरने में ज्यादा समय लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली निगम के डिप्लोमा इंजीनियरों ने भी काले रिबन लगाकर रोष जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को अपने फैसले को वापस लेना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के सफाई कर्मियों ने दिया हड़ताल का नोटिस
सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कमिश्नर सुनीता वर्मा को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के स्थानीय प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में वह 26 अक्तूबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।

चालक पर काला तेल डालने वाले कर्मियों को मिली जमानत
रोडवेज बस चालक पर काला तेल डालने के मामले में जेल से जमानत पर आए कर्मचारी अमित व सज्जनपाल का धरने पर स्वागत किया गया। 18 अक्तूबर को रोडवेज बस लेकर बड़ौत जा रहे चालक मंजीत पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास इको गाड़ी में सवार अमित व सज्जनपाल ने तीन इको गाड़ी चालकों के साथ काला तेल डाल दिया था। इस पर पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद उनको जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed