फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाबा जिंदानाथ की समाधि पर हजारों भक्तों ने मत्था टेककर मन्नत मांगी

बाबा जिंदानाथ की समाधि पर हजारों भक्तों ने मत्था टेककर मन्नत मांगी

Tue, 23 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाबा जिंदानाथ की समाधि पर हजारों भक्तों ने मत्था टेककर मन्नत मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। गांव मोई में बाबा जिंदानाथ पर दो दिवसीय मेला सोमवार को आरंभ हो गया। जहां पहले दिन दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा जिंदानाथ की समाधि पर मत्था टेककर मन्नत मांगी। वहीं डेरे में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाबा जिंदानाथ सेवा समिति के स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।

बाबा जिंदानाथ की समाधि पर सोमवार सुबह से ही दूर दराज से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। डेरे के मंहत बाबा बालकनाथ ने भक्तों को अध्यात्म चिंतन, मंगलकारी प्रवचन व बाबा की शिक्षाओं का संगीतमय दिव्य संदेश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा समिति ने पहले ही व्यवस्था कर ली थी, जिससे श्रद्धालु आसानी से परिक्रमा कर सके। वहीं दूसरी ओर मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर एक कंट्रोल रूम बनाया गया। जहां से मेले की सभी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके अलावा सिक्योरिटी के सदस्य व पुलिसकर्मी भी पल-पल की गतिविधि पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed