{"_id":"5aa837c14f1c1b21578b4857","slug":"191520973761-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े, दो परीक्षा केंद्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े, दो परीक्षा केंद्र बदले
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन और 12वीं कक्षा का फाइन आर्ट विषय का पेपर रहा। फ्लाईंग ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते हुए जिले भर में नकल के 16 केस बनाए। वहीं गांव मटिंडू व खांडा में स्थित परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम देख एसडीएम खरखौदा ने दोनों परीक्षा केंद्रों को अन्य राजकीय स्कूलों में शिफ्ट कर दिया। जबकि गोहाना में दूसरे के स्थान पर ड्यूटी देते हुए एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम ने कैलाना में नकल करते पकड़े पांच परीक्षार्थी
गन्नौर। एसडीएम अजय मलिक ने बोर्ड परीक्षाओं में निरीक्षण के दौरान मंगलवार को नकल करते हुए कैलाना में स्थापित परीक्षा केंद्र में पांच छात्र-छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलाना में स्थापित परीक्षा केंद्र में जांच करते समय पांच विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
खरखौदा में दो स्कूलों का बदला परीक्षा केंद्र, दो रिलीव किए
खरखौदा में एसडीएम राकेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। वह जैसे ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा पहुंचे तो वहां की व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने तुरंत प्रभाव से सुपरिंटेंडेंट शशि भूषण व सुरेश कुमार को रिलीव कर दिया। बाद में एसडीएम खांडा गांव के लीलावती स्कूल पहुंचे उन्होंने परीक्षा केंद्र के प्रांगण में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप पाया जिससे इस केंद्र को तुरंत प्रभाव से एपीजे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बदल दिया, वहीं मटिंडू स्थित राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था देख राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे की जगह दे रहा शिक्षक था ड्यूटी, गिरफ्तार, मुख्य अधीक्षक किया रिलीव
एसडीएम डा. सुभीता ढ़ाका ने रभड़ा और मोई हुड्डा गांवों के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। रभड़ा गांव के परीक्षा केंद्र को बदलने की सिफारिश की गई है। इसी केन्द्र पर एक शिक्षक देवेंद को दूसरे शिक्षक की जगह ड्यूटी देते हुए पकड़ा गया। जिस पर तत्काल पुलिस को सौंप दिया। मोई हुड्डा में परीक्षा केंद्र के मुख्य अधीक्षक ज्ञानेंद्र मलिक को भी रिलीव कर दिया गया। एसडीएस डा. सुभीता ढाका ने डीएसपी राजीव देशवाल व गोहाना बीईओ सुभाष भारद्वाज के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जनता स्कूल का प्रमुख केंद्र अधीक्षक गिरफ्तार
गांव बुटाना स्थित जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र में बोर्ड की परीक्षा के दौरान अनियमितताएं पाए जाने, नकल की पर्चियां व फोटोस्टेट मशीन मिलने पर पुलिस ने प्रमुख केंद्र अधीक्षक दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने सोमवार को जनता स्कूल के परीक्षा केंद्र में छापा मारा था। इस विद्यालय में बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं। चेयरमैन की टीम को यहां छापे के दौरान प्रमुख केंद्र अधीक्षक दलबीर सिंह के कार्यालय में नकल की पर्चियां व फोटोस्टेट मशीन मिली थी। इस सेंटर के अधीक्षक आनंद सिंधु की शिकायत पर पुलिस दलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के उपरांत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।