{"_id":"6b0598cffbd8524223086038","slug":"sangat-delighted-with-gurbani-kirtan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164485-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में प्रकाश पर्व पर कीर्
- जगजीत सिंह खालसा और मेहताब सिंह ने शब्द कीर्तन से किया गुरु महिमा का गुणगान
- विधायक निखिल मदान और कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर संगत ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई जगजीत सिंह खालसा और अमृतसर वाले भाई मेहताब सिंह मधुर गुरबाणी और शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। श्री गुरु नानक मॉडर्न स्कूल और नवयुग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विधायक निखिल मदान ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और शब्द कीर्तन का श्रवण किया। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान भी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ललित बत्रा, परमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, अरविंदर सिंह, शमशेर सिंह, अर्जुन सिंह मनोचा, हरि सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का लंगर वितरित किया गया।