{"_id":"637795817126d53a23675ad2","slug":"19-new-dengue-patients-found-in-sonipat-sonipat-news-rtk6638015104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक: 10 माह की बच्ची समेत दो दिन में 19 मरीज मिले, अस्पताल में 10 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक: 10 माह की बच्ची समेत दो दिन में 19 मरीज मिले, अस्पताल में 10 भर्ती
विज्ञापन
सोनीपत। सर्दी बढ़ने के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जिले में डेंगू व बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं और अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। दो दिन में 10 माह की बच्ची समेत डेंगू के 19 मरीज मिले है। जिससे डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 212 तक पहुंच गया है। नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में 10 मरीज भर्ती है। तीन दिन से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क है। स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से डोर-टू-डोर मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है।
डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 174 टीमें गठित कर रखी हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे कर 50 से 100 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज रहे हैं। डेंगू प्रयोगशाला में अब तक रक्त के 1860 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से अब तक 212 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। अस्पताल में रोजाना 400 से ज्यादा बुखार के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इस दौरान चिकित्सक संदिग्ध मरीजों के रक्त की नमूने दिलवा रहे हैं। विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, उनमें विभाग की ओर से मेडिकेटेड मच्छरदानियां वितरित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य कर्मी शहर की कॉलोनियों व गांवों के हर घर में कूलर, गमले, पुराने टायरों समेत उन सभी जगहों को चेक किया जा रहा है, जहां डेंगू मच्छर के पनपने की आशंका रहती है। विभाग की ओर से एंटी लार्वा दवा का भी छिड़काव करवाया जा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को डेंगू के 11 मरीज मिले थे। शुक्रवार को आठ मरीज मिले हैं। इनमें गांव रसोई की 25 वर्षीय महिला, जटवाड़ा में 10 माह की बच्ची, बाबा कॉलोनी में 28 वर्षीय महिला, कोट मोहल्ला में सात वर्षीय बच्ची, प्याऊ मनियारी में 22 वर्षीय युवक व आठ वर्षीय बच्ची, पंचम नगर में 14 वर्षीय किशोरी, अशोका विश्वविद्यालय में 35 वर्षीय व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिले हैं। साथ ही नागरिक अस्पताल में 10 मरीज भर्ती है। जिनका चिकित्सक की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि लोग ठंड से बचाव करें और अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवाइयां लें।
विज्ञापन
दो दिन में 10 माह की बच्ची समेत डेंगू के 19 मरीज मिले है। अस्पताल में 10 मरीज भर्ती है। मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए डोर-टू-डोर मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। डेंगू प्रयोगशाला में रोजाना 50 से 100 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की जा रही है। अब तक मरीजों की संख्या बढ़ कर 212 हो गई है। - डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी