फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाजपाईयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली, युवाओं की उमड़ी भीड़

भाजपाईयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली, युवाओं की उमड़ी भीड़

Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली, युवाओं की उमड़ी भीड़
भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली, उमड़ी भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिलेभर में शनिवार को भाजपाइयों ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। रैली का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर में विजय संकल्प-बाइक रैली की शुरुआत सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन चौक से की गई, जहां मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कविता जैन व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने नारियल फोड़कर रैली का शुभारंभ किया।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि बाइक रैली में युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। युवा शक्ति के सहारे कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कहा कि बाइक रैली में उमड़ी भीड़ ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की नींव रख दी है। युवा शक्ति पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। ऐसे में निश्चित तौर पर लोकसभा चुनावों में भाजपा जीत का एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। अग्रसेन चौक से शुरू हुआ हजारों बाइक का काफिला मुरथल अड्डा चौक, बस अड्डा, गीता भवन रोड, पुरखास अड्डा, छोटूराम चौक, गढ़ी ब्राह्मणान, सेक्टर-23, ककरोई रोड, गुड़ मंडी के रास्ते औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचा। शहर में मंत्री कविता जैन व सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन एक बाइक पर सवार होकर निकले। जहां सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है जिससे विपक्षियों में घबराहट देखने को मिल रही है। भाजपा की लोकप्रियता का कोई तोड़ विपक्ष के पास नहीं है। इससे पहले बाइक रैली के दौरान लगभग 65 स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान लोकसभा संयोजक डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, जिला महामंत्री मनोज जैन, रविंद्र दिलावर, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, निर्मला खत्री, डॉ. संजय, किरण बाला, पार्षद मनोज शर्मा, संजीव वलोचा, प्रमोद शर्मा, अतुल जैन, वासुदेव सुखीजा, राजबाला, सरदार मोहन सिंह मनोचा, सुरेंद्र मदान, अजय मलिक, पवन तनेजा, शशीकांत भारद्वाज, नीरज आत्रेय, चांदनी, सुरेंद्र खत्री, प्रवीन धनखड़, मोहन टूटेजा, सरदार मंजीत सिंह, संजय जैन, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने विजय संकल्प बाइक रैली का किया शुभारंभ
राई। मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत व वरिष्ठ नेता मोहन लाल बड़ौली ने राई में विजय संकल्प-बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मोटरसाइकिलों का काफिला मुरथल, मलिकपुर, ताजपुर गांवों से गुजरा। इसके बाद नांगल कलां से होते हुए नाहरी गांव में रैली का समापन हुआ। इस दौरान चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि यह भाजपा का समय चल रहा है। भाजपा की लोकप्रियता तीव्रता से बढ़ रही है। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, गरीब के उत्थान में जुटी है, क्योंकि इनके विकास के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप सिंह नांगल, जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, योगेश पाराशर, मंडलाध्यक्ष अरूण चौहान, विनोद दहिया, मनीष, सतपाल, राज सिंह हलालपुर, प्रवीण पंडित, अनिल आंतिल, नरेश रोहिल्ला, अशोक खेवड़ा, मुकेश बसोदी, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गोहाना में निकाली बाइक यात्रा
गोहाना। पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने शनिवार को मोहाना मंडल के गांव करेवड़ी से विजय संकल्प बाइक यात्रा की शुरूआत की। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि अब प्रदेश में किसी का समय है तो वह केवल भाजपा का है। इस दौरान बिजेंद्र मलिक, युवा जिलाध्यक्ष अशोक करेवड़ी, महामंत्री जसबीर दोदवा, मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह पांचाल, संजय, प्रवीन, डॉ. जगदीश पांचाल, अधिवक्ता बलराज उपस्थित रहे। बरोदा रोड से सांसद रमेश कौशिक ने यात्रा को शुरु किया। अध्यक्षता निगरानी कमेटी अध्यक्ष गुलशन विरमानी ने की। जहां जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, सुरजमल छपरा, बलराम कौशिक, परमवीर सैनी, इंद्रजीत विरमानी, सुनील वत्स, अनिल चावला, नरेश चानना, मनीष विरमानी, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह ठेकेदार ने भी बाइक यात्रा जींद मार्ग से निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed