फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निरंकारी संत समागम के लिए भव्य तरीके से सजाया जा रहा आध्यात्मिक स्थल

निरंकारी संत समागम के लिए भव्य तरीके से सजाया जा रहा आध्यात्मिक स्थल

Fri, 23 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी संत समागम के लिए भव्य तरीके से सजाया जा रहा आध्यात्मिक स्थल
निरंकारी संत समागम के लिए भव्यता से सज रहा आध्यात्मिक स्थल
विज्ञापन

पंडाल में 2 लाख संगत, 5 लाख को ठहराने का इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। गन्नौर व समालखा के बीच आयोजित होने वाले 71वें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम के लिए समागम स्थल को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के आवागमन से चहल-पहल बढ़ गयी है। पुलिस के साथ मिशन के स्वयं सेवकों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। रात के समय झालरों, ट्यूब लाइट व बल्ब से प्रकाशमान समागम स्थल मनमोहक दिखने लगा है। समागम स्थल पर पंडाल में दो लाख लोगों के बैठने का प्रबंध है। तो पांच लाख लोगों को ठहराने के लिए तंबुओं का अस्थायी शहर से बसाया गया है। साथ ही स्थल के अंदर ही रेलवे टिकट से लेकर अन्य सुविधा दी जा रही हैं। फिलहाल विदेशों से आए श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली में ठहराव का प्रबंध किया गया है।
प्रवक्ता कृपा सागर ने बताया कि 600 एकड़ के आध्यात्मिक स्थल पर शनिवार से समागम का शुभारंभ होगा। समागम पहली बार निरंकारी मंडल की अपनी भूमि पर आयोजित हो रहा है। जिसमें पहली बार सतगुरु माता सुदीक्षा संगत को आशीर्वचन देंगी। माता सुदीक्षा 24 नवंबर को 1 बजे आएंगी। उस दिन वह रात आठ बजे तक अपने प्रवचन देंगी। दूसरे दिन 10 से 12 बजे तक सेवादल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 1 बजे सदगुरु माता सुदीक्षा अपने प्रवचनों के साथ सम्पन्न करेंगी। 26 नवंबर को एक बजे रात साढ़े आठ बजे तक कार्यक्रम होगा। बीच में 3 बजे से शाम 5 बजे तक एक बहुभाषीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें करीब 30 कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। सुरक्षा के लिए 50 हजार सेवादार लगाए गए हैं। सत्संग स्थल पर दो लाख श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध हैं। समागम में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए 100 बसें लगाई हैं। विदेशी श्रद्धालु दिल्ली में ठहरेंगे।
विज्ञापन

समागम स्थल पर किए गए सभी प्रबंध
समागम स्थल पर सभी प्रबंध किए गए हैं। पानी के लिए सबमर्सिबल पंप लगाए हैं। 11 सौ शौचालय बनाए गए हैं। तीन सौ से अधिक आवासीय, टेंट के साथ पंडाल रिहायश, कार्यालय, प्रदर्शनी पंडाल, लंगर मैदान, परेड मैदान, ब्रह्मज्ञान प्रधान कक्ष, समागम स्थल बनाया गया है। भव्य मंच के साथ समागम स्थल तक पहुंचने के लिए 80 फुट चौड़ा मुख्य मार्ग तैयार किया गया है। भोजन बनाने के लिए विशेष मशीन का व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार प्रदर्शनी लगाकर संगत को किया जाएगा जागरूक
समागम स्थल पर सत्संग पंडाल के पहली बार एक ही स्थान पर चार प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। इनमें मुख्य निरंकारी प्रदर्शनी का एक बहुत बड़ा भाग सदगुरू माता सविंदर हरदेव महाराज के जीवन एवं शिक्षाओं के प्रति समर्पित रहेगा। प्रदर्शनी में रक्तदान शिविर, पौधारोपण तथा सफाई अभियान तथा युवा एवं महिला सशक्तिकरण इत्यादि कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
रेलवे आरक्षण तथा बुकिंग के लिए 6 काउंटर
समागम स्थल पर रेलवे आरक्षण तथा बुकिंग के लिए 6 काउंटर कार्य करेंगे। लेखा-जोखा विभाग की तरफ से 14 एटीएम मशीनों का प्रबंध किया गया है। एक मशीन वाहन में रखवाई गई है जो समागम स्थल में घुमती रहेगी। ऑनलाइन भुगतान के लिए 50 स्वाइप मशीन का भी प्रबंध किया गया है।

20 कैंटीन बनाई, बिजली रहेगी सुचारू
समागम स्थल पर हर ग्राउंड में लंगर बनाने व वितरण करने के लिए 20 कैंटीनों की व्यवस्था की गई है। चपाती बनाने के लिए 2 मशीनों का प्रबंध किया गया है। वहीं बिजली का पूरा प्रबंध किया गया है। गन्नौर एसडीओ अश्वनी कौशिक ने बताया कि समागम होने तक समालखा व गन्नौर निगम सुचारू रूप से 24 घंटे बिजली सप्लाई चालू रखेगा। गन्नौर में जीटी फीडर से बिजली सप्लाई होगी। जबकि समालखा निगम आश्रम फीडर व भोडवाल माजरी एपी फीडर से बिजली सप्लाई करेंगे। चार जेई समेत 14 कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
600 एकड़ के आध्यात्मिक स्थल
2 लाख लोगों को बैठाने को पंडाल
5 लाख श्रद्धालुओं को है इंतजाम
50 हजार सेवादार लगाए
समागम में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed