फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   180 single schools will be opened in six clusters of the district.

Sonipat News: जिले के छह संच में खुलेंगे 180 एकल विद्यालय

Sun, 03 May 2026 07:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
180 single schools will be opened in six clusters of the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अंचल कार्यालय में रविवार को हुई समीक्षा बैठक में अंचल अध्यक्ष संजय सिंगला, नवीन ने बताया कि इसका उद्देश्य एकल अभियान की प्रगति की समीक्षा करना व आगामी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
संजय सिंगला ने कहा कि एकल विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं बल्कि यह हमारे बच्चों के जीवन में संस्कार, नैतिकता और राष्ट्र भक्ति का बीजारोपण करने का सशक्त अभियान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकल का उद्देश्य गांव-गांव तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और वह अपने संस्कारों के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज एकल विद्यालय अभियान पूरे देश में सेवा, शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य कर रहा है। यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है जो वास्तव में राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
बैठक में बताया गया कि जिले में फिलहाल 6 संच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक संच के तहत 30 विद्यालय खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed